‘आजादी के बाद महिलाओं को देश के विकास में योगदान देने से वंचित रखा गया’, राजनाथ सिंह का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तिरुवनंतपुरम 30 अगस्त 2024। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि स्वतंत्रता के बाद महिलाओं को इस देश के विकास में सक्रिय योगदान देने से वंचित रखा गया, लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है। रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ी हिस्सेदारी का उदाहरण दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘जब मैं गृह मंत्री था तो मैंने सभी राज्यों को निर्देश जारी किए थे कि वे अपने राज्य के सुरक्षा बलों में एक तिहाई सीटें महिला उम्मीदवारों से भरें। आज सभी पुलिस बलों और अर्द्धसैनिक बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।’  

तीन तलाक को लेकर बोले राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘सशस्त्र बलों में महिलाओं के प्रवेश की कई बाधाएं दूर हो गई हैं। सशस्त्र बलों के तीनों विंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। सैनिक स्कूलों में भी महिलाओं को प्रवेश दिया जा रहा है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी को भी महिलाओं के लिए खोल दिया गया है। अब तक देश में हजारों युवा लड़कियां एनडीए प्रवेश परीक्षा में भाग लेती हैं।’ मुस्लिम समुदाय को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘तीन तलाक की प्रथा हमारी मुस्लिम बहनों और बेटियों के लिए बड़ा मुद्दा थी। तीन बार तलाक कहकर विवाह जैसी पवित्र संस्था को खत्म करना बिल्कुल भी उचित नहीं कहा जा सकता, लेकिन हमारे देश में बिना किसी रोक-टोक के ये प्रथा जारी थी। हमारी सरकार ने इस कुप्रथा को खत्म करने की इच्छाशक्ति दिखाई। यह मुस्लिम महिलाओं के लिए बड़ी राहत की बात है।

Leave a Reply

Next Post

डॉक्टर दुष्कर्म मामला: गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर वार, कहा- बंगाल मामले पर राहुल गांधी की जुबान नहीं खुल रही

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 30 अगस्त 2024। बंगाल में हुए महिला चिकित्सक के साथ अमानवीय व्यवहार और दुष्कर्म मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनाव के समय हिट एंड […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल