आईपीएल बायो बबल पर उठते सवालों के बीच ग्रीम स्मिथ बोले, साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी महसूस कर रहे थे सुरक्षित

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मई 2021। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग ले रहा उनका कोई भी खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा तैयार किये गए बायो बबल में असुरक्षित महसूस नहीं कर रहा था। बायो बबल में कोविड-19 के कई मामले पाये जाने के बाद आईपीएल को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। इस लीग में भाग लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के सभी 11 खिलाड़ी जोहानिसबर्ग रवाना हो चुके हैं। 
        
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान स्मिथ ने संवाददाताओं से कहा, ”हम किसी भी तरह से कोई फैसला नहीं सुना सकते हैं। खिलाड़ियों से बात की, वे वहां सुरक्षित महसूस कर रहे थे। उनका कहना था कि भारत में बायो बबल का अनुभव वास्तव में बहुत अच्छा रहा। वे किसी भी समय जोखिम महसूस नहीं कर रहे थे। लेकिन ऐसी ही प्रकृति कोविड से जुड़ी है। भारत में अभी प्रतिदिन चार लाख से अधिक मामले आ रहे हैं तथा हर दिन 4000 से अधिक लोगों की मौत हो रही है। 

स्मिथ ने कहा कि महामारी के दौरान जोखिम हमेशा बना रहता है और आयोजकों को दोष नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने कहा, ”कई बार आप जो चाहते हो वह आप नहीं कर सकते हो। बायो बबल को कभी पूर्ण सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है। जब आपके देश में कोविड का प्रकोप हो तो जोखिम हमेशा बना रहता है। दुर्भाग्य से यह जब बायो बबल में घुसता है तो फिर क्या होगा यह भविष्यवाणी करना मुश्किल हो जाता है।

 स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी के लिये बीसीसीआई के प्रयासों की भी सराहना की। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी शुक्रवार को स्वदेश लौट गए और अभी अपने घरों में क्वारंटाइन पर हैं। उन्होंने आगे कहा बीसीसीआई ने जिस तरह से खिलाड़ियों की देखभाल की वह अनुकरणीय है। हमारे खिलाड़ियों के लिये थोड़ा आसान था क्योंकि हमारी सीमाएं बंद नहीं थी और उनके लिए व्यावसायिक उड़ान उपलब्ध थी।

Leave a Reply

Next Post

बॉलिवुड वर्कर्स के लिए सलमान खान ने फ‍िर खोला खजाना, बांटेंगे 3.75 करोड़ रुपये

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मई 2021। भारत में चल रही कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने आम लोगों के साथ ही बॉलिवुड को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। बॉलिवुड के लोग केवल कोरोना वायरस से संक्रमित ही नहीं हो रहे हैं बल्कि कई लोगों की […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार