ईरान में नशा मुक्ति केंद्र में लगी भयानक आग, 27 लोग जिंदा जले, 17 गंभीर रुप से झुलसे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 नवंबर 2023। पूर्वी ईरान में एक नशा मुक्ति केंद्र में शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। ईरान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी टेलीविजन चैनल ने बताया कि देश की राजधानी तेहरान से करीब 200 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित लैंग्राउड शहर के अस्पतालों में 17 घायलों को भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि निजी नशामुक्ति केंद्र में शुक्रवार तड़के आग लगी, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।

चैनल द्वारा प्रसारित वीडियो में आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं। चैनल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और प्राधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। ईरान में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने, पुराने ढांचे और अपर्याप्त आपात सेवाओं के कारण इस प्रकार के हादसे होना आम बात है। इससे पहले सितंबर में ईरान के रक्षा मंत्रालय के मालिकाना हक वाली एक कार बैटरी फैक्टरी में एक सप्ताह से भी कम समय में दो बार आग लगी थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। 

Leave a Reply

Next Post

एक साल में करीब 97 हजार भारतीय अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे, यूएस की सीमा सुरक्षा एजेंसी का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 03 नवंबर 2023। अमेरिका के कस्टम और सीमा सुरक्षा के आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच  96,917 भारतीयों ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया है। आंकड़ों के अनुसार, अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होते पकड़े गए भारतीयों […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग