ओवैसी पर हमला करने वालों को पिस्टल बेचने वाला गिरफ्तार, लाखों में बेची थी पिस्तौल-कारतूस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हापुड़ 13 फरववरी 2022। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमले के आरोपियों को पिस्तौल बेचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. इसी बीच, अदालत ने इस हमले के दोनों आरोपी युवकों सचिन और शुभम को 24 घंटे के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. एसएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ओवैसी के काफिले पर हमले मामले में सभी अहम पहलुओं पर ध्यान दे रही है तथा इसी क्रम में उसने आरोपी सचिन को पिस्तौल उपलब्ध कराने वाले गिरफ्तार कर किया.

मिश्र ने बताया कि पिस्तौल उपलब्ध कराने वाले की पहचान मेरठ के मुंडाली थानाक्षेत्र के नंगलामल के निवासी आलिम के रूप में हुई है. एसएसपी ने बताया कि आलिम ने 1.20 लाख रुपये में दो पिस्तौल और 40 कारतूस सचिन को बेचे थे. मिश्र के अनुसार आलिम बिहार से ट्रक चालकों के माध्यम से अवैध हथियारों की तस्करी करता था।

पुलिस अधिकारी के अनुसार इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए अदालत से हिरासत की प्रार्थना की थी जिस पर अदालत ने 24 घंटे की हिरासत मंजूर की है. मिश्र के अनुसार पुलिस उनसे अब गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि हमले के कारणों एवं पूरी साजिश का पता लगाया जा सके. हाल में उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार से लौट रहे असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गोलियां चलायी गयी थीं।

Leave a Reply

Next Post

रेड कार्पेट बिछा पुलिसवालों ने ऐतिहासिक आयोजन में 2 लाख किलो गांजा किया स्वाहा, ₹200 करोड़ थी कीमत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव विशाखापट्टनम 13 फरवरी 2022। आंध्र प्रदेश पुलिस ने शनिवार को 200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के दो लाख किलोग्राम गांजा को नष्ट कर दिया. आंध्र प्रदेश पुलिस ने कहा कि राज्य के तटीय जिलों में पिछले कुछ वर्षों में मादक पदार्थ जब्त किया गया […]

You May Like

DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका