रेड कार्पेट बिछा पुलिसवालों ने ऐतिहासिक आयोजन में 2 लाख किलो गांजा किया स्वाहा, ₹200 करोड़ थी कीमत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

विशाखापट्टनम 13 फरवरी 2022। आंध्र प्रदेश पुलिस ने शनिवार को 200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के दो लाख किलोग्राम गांजा को नष्ट कर दिया. आंध्र प्रदेश पुलिस ने कहा कि राज्य के तटीय जिलों में पिछले कुछ वर्षों में मादक पदार्थ जब्त किया गया था, जिसे एक ऐतिहासिक आयोजन में नष्ट कर दिया गया।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने गांजा जलाने की ऐतिहासिक आयोजन का एक वीडियो भी ट्वीट किया है. वीडियो में दिख रहा है कि गांजे के एक ढेर को पुलिस के अधिकारी बड़ी भव्यता से आग लगा रहे हैं. इसके लिए गांजे के ढेर तक पहुंचने के लिए रेड कार्पेट बिछाई गई है। वीडियो में दिख रहा है कि एक खुले मैदान में गांजे के कई ढेर बनाए गए हैं. सभी पर लकड़ियां रखी गई हैं, ताकि उसे आग लगाया जा सके. पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में वहां मौजूद हैं, जो इसे अमली जामा पहना रहे हैं. फिर उस ढेर को आग लगाई जाती है. वीडियो में इसी तरह के आधा दर्जन से ज्यादा ढेर दिखाई दे रहे हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने कहा कि प्रतिबंधित माओवादी गांजा की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं जो ओडिशा के 23 जिलों और विशाखापत्तनम जिले के 11 मंडलों में चल रही है.

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ‘परिवर्तन’ के तहत 406 विशेष पुलिस टीमों ने 11 मंडलों के 313 गांवों में गांजे के बागानों को नष्ट कर दिया. उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के कई समूह आंध्र-ओडिशा सीमा पर गांजे की खेती और मादक पदार्थ के अवैध परिवहन में शामिल हैं। गांजे की खेती करने के जुर्म में  1,500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 577 मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल 314 वाहनों को भी जब्त किया है।

Leave a Reply

Next Post

वैलेंटाइन डे पर यूपी में दूसरे राउंड की वोटिंग, जयंत चौधरी ने की 'प्यार के लिए वोट' की अपील, जानें क्या बोले अखिलेश यादव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 14 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को हो रहे मतदान में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है। […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह