वैलेंटाइन डे पर यूपी में दूसरे राउंड की वोटिंग, जयंत चौधरी ने की ‘प्यार के लिए वोट’ की अपील, जानें क्या बोले अखिलेश यादव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 14 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को हो रहे मतदान में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है। वैलेंटाइन डे पर हो रही वोटिंग को लेकर जयंत ने मतदाताओं से अपील की है कि वे प्यार और सौहार्द के लिए वोट करें।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकतंत्र की मजबूती की दुहाई देते हुए मतदाताओं से मतदान में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संक्षप्ति संदेश में कहा, ”जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना अधिक बलवान होगा। मतदान करें।” 

इस चुनाव में सपा के साथ गठबंधन में भागीदार राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रेम पर्व ‘वैंलेंटाइन डे’ का जिक्र करते हुए प्रदेश में प्यार, भाईचारा और विकास की खातिर मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। जयंत ने ट्वीट कर कहा, ”आज प्यार, सौहार्द, भाईचारा और विकास के लिए वोट करें।” उन्होंने ट्वीट के साथ #UPElections2022 #ValentinesDay2022 का इस्तेमाल किया। 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान के दिन प्रचार अभियान में व्यस्त होने के कारण जयंत स्वयं मतदान करने के लिए मथुरा नहीं पहुंच पाए थे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रुहेलखंड क्षेत्र के 09 जिलों की 55 सीटों पर आज सुबह 07:00 बजे मतदान शुरू हुआ। शाम 06:00 बजे तक चलने वाले मतदान में इन सीटों के 2.01 करोड़ मतदाता 69 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में दर्ज कर देंगे।

Leave a Reply

Next Post

यूपी चुनावः दूसरे चरण में अहम है मुस्लिम वोट बैंक, भाजपा को महिलाओं से उम्मीद!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 14 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में जिन 55 सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें मुस्लिम वोट काफी अहम है। दूसरे चरण में नौ जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, रामपुर, बरेली औऱ शाहजहांपुर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं