वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत, एक साल की बच्ची घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शाहजहांपुर 23 जून 2023। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के पास हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे। हरदोई के शाहाबाद से घर लौट रहे थे। 

जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रघुवीर (28), पत्नी ज्योति (25), बेटा कृष्णा (5) व अभि (3), साली जूली (35) और उसकी बेटी आराध्या (एक साल) के साथ शाहाबाद के दलेलनगर निवासी श्याम सिंह की बेटी गुड्डी की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।  हादसे में रघुवीर, ज्योति, कृष्णा, अभि और जूली की मौत हो गई, जबकि जूली की बेटी आराध्या घायल हुई है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के पास मिले कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त कराई। हादसे की सूचना मिलते ही रघुवीर और जूली के परिवारों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।   

हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। थाना पुलिस ने शवों को हटवाकर जाम खुलवाया। इस भीषण हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी है, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

एलजी ने दिल्ली सरकार को घेरा: पत्र में कहा- अस्पताल निर्माण योजना लक्ष्य से 10 साल पीछे, रुके प्रोजेक्ट भी गिनाए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जून 2023। दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उपराज्यपाल ने चिंता जताई है। अस्पताल निर्माण में हो रही देरी पर दिल्ली सरकार को अवगत भी कराया है। इस बाबत उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र भी लिखा है। पत्र में […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान