चक्रवाती तूफान के चलते मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देश के 50 से ज्यादा शहरों में होगी झमाझम बारिश

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मई 2023। साल का पहला चक्रवाती तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान ‘मोका’ के चलते बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यही कम दबाव इन दिनों मौसम के मिजाज में बदलाव का बड़ा कारण बना हुआ है। मई महीने में देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बड़ी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के एक 2 नहीं बल्कि 50 से ज्यादा शहरों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। यानी तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। चक्रवाती तूफान ‘मोका’ की वजह से दिल्ली-NCR, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तेज व ठंडी हवाएं चलेंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने एक बयान में कहा कि बंगाल तथा अंडमान सागर के पूर्वी मध्य खाड़ी के इलाकों में 10 मई को चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।” यह शुरू में 11 मई तक उत्तर-उत्तर पश्चिम से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर तथा उसके बाद फिर उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में जो लोग हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी जाती है, वहीं मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर के लोगों को 9 मई से पहले लौटने की सलाह दी जाती है।” उसने 8 मई से 12 मई तक अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के पास पर्यटन, तटीय गतिविधियों पर नजर रखने का सुझाव दिया है।

Leave a Reply

Next Post

"आपका सपना, मेरा सपना..." वोटिंग से एक दिन पहले पीएम मोदी का कर्नाटक की जनता के नाम संदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले कहा कि कर्नाटक के प्रत्येक नागरिक का सपना मेरा सपना है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरी अपील कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य के लिए है, यह आपके परिवार, विशेष रूप […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस