उत्तर प्रदेश में 6 महीने में तीन लाख लोगों को नौकरी देगी सरकार, मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से मांगा खाली पदों का ब्यौरा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 18 सितंबर 2020। उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने छह महीने में तीन लाख लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया है। इसकी प्रक्रिया अगले तीन महीने में शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को टीम-11 की बैठक में कहा क जल्द ही सभी आयोगों और भर्ती बोर्डों के प्रमुखों से भी बैठक करके खाली पदों का विवरण लें और जिस प्रकार यूपी लोकसेवा आयोग एवं अन्य सरकारी भर्तियां हुई हैं उसी पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से तेजी से आगे सभी भर्तियां कराई जाएं।

बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि सीएम योगी ने अब तक हुई बड़ी सरकारी भर्तियों में एक लाख 37 हजार पुलिस की भर्ती हो चुकी है। 50000 टीचर की भर्ती हो चुकी है और एक लाख से अधिक अन्य विभागों में भर्तियां हो चुकी हैं। कोरोना काल में भी सवा करोड़ लोगों को रोजगार दिया जा चुका है।

बेरोजगारी को लेकर पूरे यूपी में हुआ था प्रदर्शन

एक दिन पहले ही गुरुवार को विपक्षी पार्टियों सपा-कांग्रेस उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बेरोजगारी के मुद्दे पर अपने अपने ढंग से प्रदर्शन किया था। लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद में सपा और कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, प्रयागराज में सरकारी नौकरी में शुरुआती 5 साल संविदा कर्मचारी के रूप में काम करने के प्रस्ताव के विरोध में छात्र और युवा भी सड़कों पर उतरे। जिनका कांग्रेस ने समर्थन किया। इस दौरान पुलिस से झड़प के बाद पथराव हुआ था।

Leave a Reply

Next Post

मरवाही के विकास पर भाजपा को पीड़ा क्यो?- सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 सितम्बर 2020। नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौशिक सहित भाजपा और छजका नेताओं द्वारा मरवाही में किये जा रहे विकास कार्यो पर की जा रही आपत्ति पर प्रदेश कांग्रेस  के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा कि मरवाही पेंड्रा के विकास पर भाजपा और […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार