बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली मारे जाने की खबर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर 17 जनवरी 2026। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में एक बड़ी मुठभेड़ चल रही। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने व मौके से स्वचालित हथियार बरामद होने की खबर है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के नेशनल पार्क के घने जंगलों में आज सुबह से सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। इस इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन शुरु किया था। सुरक्षाबलो की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी बीच जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। 

वहीं, मौके से दो एके 47 रायफल के बरामद होने की खबर है। वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा है कि जिस इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है, उस इलाके में कुछ बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी की सूचना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  मुठभेड़ में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी का चीफ दिलिप बेड़जा मारा गया है। दिलिप बेड़जा के साथ एक अन्य नक्सली का शव बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पर नक्सलियों का बड़ा चेहरा पापाराव की मौजूदगी की भी खबर है। पूरे इलाको को सुरक्षाबलों ने घेर रहा है, ऑपरेशन अभी जारी है और रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

बिहार में सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, 50 ‘सुपर’ ड्रोन से ट्रैफिक और अपराधियों पर रहेगी नजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 17 जनवरी 2026। बिहार पुलिस राज्य में बेहतर निगरानी और प्रभावी पुलिस व्यवस्था के लिए आधुनिक ड्रोन से लैस होगी। पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि मार्च 2026 तक 50 ड्रोन खरीदे जाएंगे। कुमार ने यहां […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग