डगआउट में फोन इस्तेमाल से मचा बवाल, राजस्थान रॉयल्स विवादों में; ललित मोदी ने उठाए सवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अप्रैल 2026। राजस्थान रॉयल्स की टीम एक बड़े विवाद में फंस गई है, जिसने आईपीएल 2026 के बीच क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। मामला टीम मैनेजर रोमी भिंडर द्वारा डगआउट में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से जुड़ा है, जो कि नियमों के तहत सख्त रूप से प्रतिबंधित है। यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मैच के दौरान सामने आई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भिंडर को कथित तौर पर डगआउट में बैठकर फोन चलाते हुए देखा गया, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। ललित मोदी ने भी इस मामले को लेकर कई ट्वीट किए हैं।

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मैच के 11वें ओवर के दौरान हुई, जब कैमरे में रोमी भिंडर फोन इस्तेमाल करते हुए कैद हो गए। खास बात यह रही कि वायरल फोटो-वीडियो में वह टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के ठीक बगल में बैठे दिखे। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने इसे एंटी-करप्शन नियमों का उल्लंघन बताया। हालांकि, इस मामले पर अभी तक राजस्थान रॉयल्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कथित तौर पर वीडियो तबका है जब राजस्थान को जीत के लिए 55 गेंद में 62 रन की जरूरत थी। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा बैटिंग कर रहे थे। 

ललित मोदी ने उठाए बड़े सवाल
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘डगआउट में मोबाइल फोन होना पूरी तरह से मना है। अगर ऐसा हुआ है, तो आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने सवाल उठाया, ‘यह पूरी तरह गलत है। एंटी करप्शन यूनिट कहां थी?’

Leave a Reply

Next Post

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग; दो शव बरामद, राहत कार्य जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कन्नौज 12 अप्रैल 2026। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ