महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, बोले- भाजपा ‘नारी’ को ‘नारा’ बनाने की कोशिश में थी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 19 अप्रैल 2026। राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बीजेपी पर जबरदस्त निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘नारी’ को ‘नारा’ बनाने की कोशिश में थी। लेकिन, विपक्ष ने उनको अपने मंसूबों पर सफल नहीं होने दिया। जब भाजपा जनगणना नहीं करा सकता, तो महिलाओं को आरक्षण कैसे देंगे? उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनगणना कराएगी तो जातीय जनगणना की बात उठेगी। लेकिन, ये सरकार उनका हक नहीं देना चाहती। हम आधी आबादी को हक देना चाहते हैं, लेकिन वो आधी आबादी कौन सी होगी, ये कौन तय करेगा? विपक्ष सही मायनों में अब देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। भाजपा पहले लोगों को छोटे गुटों में बांटती है, फिर उनको डर दिखाती है। कहती है तुम खतरे में हो, हमारे साथ आ जाओ। भाजपाई सत्ता पाने के लिए कितना भी नीचे गिर सकते हैं। 

सपा मुखिया ने आगे कहा कि भाजपा का सीएमएफ फार्मूला यानी क्रिएट मिस्ट्रस एंड फियर अब पिट चुका है। इनकी चाल जनता के सामने खुल चुकी है। इसलिए, इनकी हार होना शुरू हो गई है। एकता को बांटने के लिए भाजपाई अब महिलाओं के बीच खेल खेल रहे हैं। लेकिन, अब महिलाएं ही भाजपा को हराएंगी। भाजपा वाले पुरुषों की सत्ता में विश्वास रखते हैं। 

भाजपा नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही थी

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर प्रयास, हर बिल या तो कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने वाला होता है, या फिर छल छलावा होता है। इस बार भाजपा इस बिल के माध्यम से महिलाओं की एकता में दरार डालकर उनको ठगना चाहती थी, लेकिन विपक्ष की एकता ने उनके मंसूबों के धूल चटा दी। ये भाजपा के खिलाफ देश में संकरी हो चुकी जन चेतना की जीत है। महिला आरक्षण बिल के सहारे भाजपा नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही थी। परिसीमन के रूप में यह बिल भी नारी का हरण करने आया था। 

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में पाकिस्तान की पोल खोलेगा भारत, दुनिया को दिखाएगा आतंकी चेहरे का सच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 19 अप्रैल 2026। अमेरिका में भारतीय दूतावास पहलगाम में आतंकवादी हमले का एक वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को ‘कैपिटल हिल’ (अमेरिकी संसद परिसर) में एक प्रदर्शनी आयोजित करेगा जिसमें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर किया जाएगा। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक