नेपाल बाढ़: मलबा हटा और जमीन से निकला 50 करोड़ का सोना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुबई, 31 अगस्त 2026। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में घर, इमारतों, वाहनों समेत तमाम चीजें कई फुट के मलबे में दब चुकी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में कई बैंक भी मलबे में दब गए हैं। त्रिशूली के ऐसे ही एक बैंक से नेपाल पुलिस ने करीब 50 करोड़ का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज निकाले हैं। नेपाल पुलिस की ओर से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक से निकाले गए लॉकरों को जेसीबी मशीनों के जरिए ढोया जा रहा है। 

नेपाल पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि करीब आठ घंटे की लगातार कोशिश के बाद कृषि विकास बैंक की त्रिशूली ढुंगे शाखा से करीब 1.5 करोड़ रुपये नकद, अनुमानित 50 करोड़ रुपये का सोना और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं। वीडियो में नेपाल पुलिस के कर्मियों को बैंक के बेसमेंट में घुसने के लिए मलबा हटाते देखा जा सकता है।

वीडियो में क्या-क्या आया नजर?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में सिलसिलेवार तरीके से पूरी घटना दिखाई गई है। सबसे पहले क्रेन के जरिए मलबा हटाया जाता है। फिर बैंक के बेसमेंट में रखे लॉकर्स को बचाव कार्य में जुटे कर्मियों द्वारा बाहर लेकर आया जा रहा है। इन लॉकर्स को जेसीबी मशीनों पर रखकर दूसरी जगह ले जाया जा रहा है। वीडियो में नेपाल पुलिस के कर्मी इन लॉकर्स को चाभियां लगाकर खोलते हुए भी दिख रहे हैं। इससे पहले नेपाल में रसुवा और ऊपरी इलाकों में से एक बैंक की तिजोरी बहकर त्रिशूली नदी के रास्ते धाड़िंग पहुंच गई थी। यहां 29 लोगों को कथित तौर पर तिजोरी तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बाढ़ के पानी में बहने के बाद तिजोरी नदी के बहाव के साथ नीचे की ओर आई और धाड़िंग पहुंची थी।

बैंक लॉकर से लोगों ने लूटे थे 92 लाख
सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम ने मौके पर इन संदिग्धों को पकड़ा। आरोप है कि वे क्षतिग्रस्त तिजोरी से पैसे निकाल रहे थे। अधिकारियों ने समूह के पास से 92,68,505 रुपये नकद बरामद किए और 29 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नेपाल पुलिस ने बाढ़ के दौरान नारायणी नदी में बहकर आई एक महिला के शव से सोने की बालियां कथित तौर पर चुराने के आरोप में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने 41 सेकंड के वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की। वीडियो में दोनों व्यक्ति महिला के शव को नदी से बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने महिला के दोनों कानों से बालियां निकाल लीं।

Leave a Reply

Next Post

शाहाना के गोल्डन जुबली फिनाले में टैगोर, परंपरा और नारी शक्ति का भव्य उत्सव

शेयर करे‘चित्रांगदा’ से ‘आलोकधारा’ तक, शाहाना के गोल्डन जुबली फिनाले ने मुंबई को किया मंत्रमुग्ध इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 01 सितंबर 2026। शाहाना (टैगोर सेंटर फॉर इंडियन म्यूजिक एंड कल्चर) ने अपने 51वें स्थापना वर्ष के गोल्डन जुबली समारोह का भव्य समापन दादर स्थित खचाखच भरे वीर सावरकर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां