पाकिस्तान के साथ 2027 तक कोई सीरीज नहीं खेलेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से हर साल होंगे मुकाबले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2022। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 2023 से 2027 तक के लिए अपना प्रोगाम जारी कर दिया है। आने वाले पांच वर्षों में भी भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी। बीसीसीआई ने राज्यों के क्रिकेट बोर्ड को भविष्य का जो प्रोगाम बताया है, उसमें पाकिस्तान का कॉलम खाली रखा गया है। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। अगले साल ही पाकिस्तान विश्व कप खेलने के लिए भारत आएगा। इसके बाद 2025 में भारत को भी चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाना होगा। 

भारतीय टीम आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट खेलने के अलावा 38 टेस्ट खेलेगी। इसमें 20 टेस्ट भारत में 18 विदेश में खेले जाएंगे। इन पांच सालों में भारत 42 वनडे मैच भी खेलेगा। इसमें से 21 मैच घर में और 21 मैच बाहर खेले जाएंगे। 2023-2027 के बीच भारत कुल 61 टी20 मैच खेलेगा। 31 टी20 घर में और 30 बाहर खेले जाएंगे। 

द्विपक्षीय सीरीज के मैच कम पर आईपीएल और आईसीसी टूर्नामेंट का दबाव
द्विपक्षीय सीरीज में भारत के मैचों की संख्या पिछले पांच साल की तुलना में कम हुई है। 2018-2022 के बीच भारत ने द्विपक्षीय सीरीज में 163 मैच खेले थे। वहीं, आने वाले पांच साल में भारत द्विपक्षीय सीरीज में 141 मैच ही खेलेगा। 22 मैच कम होने से खिलाड़ियों पर वर्कलोड का दबाव थोड़ा कम होगा। हालांकि, हर साल आईसीसी का कम से कम एक टूर्नामेंट है। इस वजह से भी द्विपक्षीय सीरीज के मैच कम रखे गए हैं। इसके अलावा आईपीएल के लिए भी हर साल 75-80 दिन का समय रखा गया है। खिलाड़ियों को इस लीग में भी खेलना होगा। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के शराब घोटाले में फिर ईडी का बड़ा ऐक्शन, 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2022। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है। राजधानी में 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इससे पहले भी ईडी और सीबीआई ने इस केस में 100 से अधिक […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक