चीन ने अंतरिक्ष में खोज लिए एलियन? सबसे बड़े रेडियो टेलिस्कोप को धरती के बाहर मिली दूसरी दुनिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जून 2022। दुनियाभर में एलियंस को लेकर आए दिन कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। दुनियाभर में कई लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इस सलाव का जवाब खोजने के लिए सालों से वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। हालांकि आए दिन एलियन और यूएफओ को देखने के दावे किए जाते हैं।

अब इस बीच चीन के महाशक्तिशाली स्काई आई टेलिस्कोप ने ऐसे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल खोजे हैं जो पहले मिलने सकेतों से अलग है। वैज्ञानिक इसे धरती के बाहर जीवन होने के संकेत मान रहे हैं। अब चीनी वैज्ञानिकों की टीम इसकी आगे की जांच कर रही है। अब अगर धरती के बाहर सच में जीवन की खोज होती है, तो इंसानों के लिए रिसर्च के नए रास्ते खुल जाएंगे। 

चीन के सरकारी साइंस एंड टेक्नॉलजी डेली ने इस शोध को प्रकाशित किया है, हालांकि बाद में इसे हटा दिया। इस रिपोर्ट में मुख्य वैज्ञानिक झांग टोंजिए के हवाले से कहा गया है धरती के बाहर जीवन के संकेत पाए गए हैं। चीनी वैज्ञानिकों की टीम में बीजिंग की नॉर्मल यूनिवर्सिटी, चाइना अकादमी ऑफ साइंसेज और यूनिवर्सिटी ऑफ बार्कले के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। झांग ने इसको किसी तरह का रेडियो इंटरफेरेंस बताया है। उन्होंने कहा कि अभी आगे जांच की जरूरत है। 

पहले किए गए हैं ऐसे दावे

चीन ने इससे पहले भी ऐसे दावे किए हैं। चीन ने साल 2019 में दो समूहों को खोजा था जिसमें संदिग्ध संकेत मिले हैं। उस समय एलियन की होने की कोई सटीक जानकारी नहीं दी थी, लेकिन इसके संकेत जरूर बताए थे। अब चीन ने एक बार फिर दूसरी दुनिया को लेकर दावा किया है। 

इंसानों पर नियंत्रण करना चाहती है सरीसृप प्रजाति 

इससे पहले एक वैज्ञानिक ने दावा करते हुए कहा कि सरीसृप प्रजाति (Reptile) इंसानों को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी है। उन्होंने इस सरीसृप प्रजाति को बेहद आक्रामक बताया है। उनका कहना है कि उसकी योजना दुनियाभर में फांसीवादी कानून व्यवस्था को स्थापित करने का है। 

Leave a Reply

Next Post

अपने सिजलिंग लुक से ग्रीन कार्पेट पर छाईं डोनल बिष्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 जून 2022। डोनल बिष्ट ने वास्तव में अपने पहले आईफा ग्रीन कार्पेट अपीयरेंस को सबसे यादगार बना दिया। इवेंट के दोनों दिन वह अपने आउटफिट्स में किसी सपने जैसी लग रही थीं। अपने सिजलिंग लुक से सभी को चौंकाते हुए, उन्होंने आईफा रॉक्स […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल