‘कांग्रेस ने माना मोदी जी को अकेले नहीं हरा सकते’, राहुल गांधी के बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जून 2023। भारतीय जनता पार्टी ने अपने खिलाफ मोर्चा बनाने के विपक्षी दलों के प्रयासों की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि कांग्रेस दूसरे दलों का समर्थन इसलिए मांग रही है क्योंकि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘अकेले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हराने में असमर्थ’ है। अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने का खाका तैयार करने के लिए विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शुक्रवार को पटना में बैठक कर रहे हैं। बैठक की मेजबानी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने की।

कांग्रेस अकेले मोदी को हराने में नाकाम
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां भाजपा मुख्यालय में जनता दल (यूनाइटेड) और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘विडंबना’ है कि आपातकाल के दौरान ‘लोकतंत्र की हत्या’ के गवाह रहे कुछ नेता पटना में कांग्रेस की छत्रछाया में एकत्र हुए हैं। ईरानी ने दावा किया कि विपक्षी दलों की बैठक का संदेश है कि वे अपने दम पर मोदी का मुकाबला करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मैं विशेष रूप से कांग्रेस का आभार व्यक्त करना चाहती हूं जिसने सार्वजनिक तौर पर घोषित कर दिया है कि वह अकेले मोदी को हराने में नाकाम है। इसलिए उसे सहारे की जरूरत है।”

जो पुल नहीं बना पाए वो लोकतांत्रिक पुल क्या खाक बनाएंगे?
उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता महलों से निकलकर लोगों के पास चली गई है। यही कारण है कि जो लोग अपनी राजनीतिक विरासत पर घमंड करते हैं, उन्हें अब उन लोगों के पास जाना पड़ रहा है जिनको उन्होंने आपातकाल के दौरान सलाखों के पीछे डाल दिया था।” बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने राज्य के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर हाल ही में पुल ढहने की घटना का जिक्र किया और पूछा, ‘जो लोग एक पुल नहीं बना पाए वे लोकतांत्रिक पुल क्या खाक बनाएंगे?’। ईरानी ने कहा, ‘‘जनता उन लोगों के बारे में सतर्क हो रही है जो विकास के मुद्दों पर एक साथ नहीं आ सके लेकिन अब ब्लैकमेल का रास्ता अख्तियार कर रहे हैं।”

विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को हराएंगे : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भाजपा भारत को तोड़ने, हिंसा और नफरत फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ने और मोहब्बत फैलाने का काम कर रही है। आप जानते हैं कि नफरत को नफरत से नहीं खत्म किया जा सकता। नफरत को सिर्फ मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि देश में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ वाली विचारधारा और भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘भारत तोड़ो’ वाली विचारधारा के बीच लड़ाई है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘देश की विपक्षी पार्टियां यहां आई हैं। एकसाथ मिलकर हम भाजपा को हराने जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का डीएनए बिहार में है।” 

Leave a Reply

Next Post

चावल विवाद पर कैबिनेट मंत्री ने पीयूष गोयल पर किया हमला, कहा- सिर्फ राजनीति के कारण मना किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 जून 2023। कर्नाटक में इन दिनों चावल संकट गहराता जा रहा है। कर्नाटक के खाद्य मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। खाद्य मंत्री का कहना है कि केंद्र ने कर्नाटक सरकार के अनुरोध को ठुकरा दिया। कर्नाटक सरकार के खाद्य […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग