फ्रांस ने 12 वर्षों से चले आ रहे ‘श्राप’ को तोड़ा, 2006 में ब्राजील के बाद ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दोहा 27 नवंबर 2022। फीफा वर्ल्ड कप का बुखार फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह वर्ल्ड कप अब धीरे-धीरे रोमांचक स्थिति में पहुंचता जा रहा है। टीमें राउंड ऑफ-16 में पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। हालांकि, डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और ग्रुप स्टेज में अपने दोनों मैच जीतकर इस वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ-16 के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई। फ्रांस ने शनिवार को डेनमार्क को 2-1 से हरा दिया। इससे पहले टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था।

शनिवार को डेनमार्क पर जीत के साथ ही फ्रांस ने पिछले 12 सालों से चले आ रहे एक ‘श्राप’ को तोड़ दिया। दरअसल, 2010 फीफा वर्ल्ड कप से लेकर 2018 वर्ल्ड कप तक डिफेंडिंग चैंपियंस टीमें पहले ही राउंड से बाहर हो रही थीं। ऐसा पहली बार 2002 में हुआ था, जब 1998 की चैंपियन फ्रांस की टीम 2002 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। हालांकि, 2006 में ब्राजील ने इसे गलत साबित किया था। ब्राजील की टीम 2002 फीफा वर्ल्ड कप की चैंपियन थी और 2006 फीफा वर्ल्ड कप के राउंड क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी।

हालांकि, तब क्वार्टरफाइनल में फ्रांस ने ब्राजील को हरा दिया था। 2006 का विश्व कप इटली ने फ्रांस को फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर जीता था। इसके बाद 2010 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप में इटली की टीम पहले ही राउंड यानी ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 2010 फीफा वर्ल्ड कप स्पेन ने अपने नाम किया था। ब्राजील में हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियंस स्पेन की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। जर्मनी की टीम ने 2014 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। 

रूस में हुए 2018 फीफा वर्ल्ड कप में जर्मनी की टीम को ग्रुप स्टेज में दक्षिण कोरिया ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और यह प्रथा जारी रहा। 2018 में फ्रांस चैंपियन बना। ऐसे में कतर में खेले जा रहे इस विश्व कप में फ्रांस पर खतरा मंडरा रहा था। हालांकि, टीम ने इसे गलत साबित करते हुए राउंड ऑफ-16 के लिए क्वालिफाई किया और 2006 में ब्राजील के बाद फीफा वर्ल्ड कप के अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली चैंपियन टीम बन गई। फ्रांस ने दो बार विश्व कप जीता है। 1998 और 2018 में टीम चैंपियन बनी थी। सबसे ज्यादा बार विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड ब्राजील (5) के नाम है। इसके बाद जर्मनी और इटली की टीम चार-चार बार चैंपियन बनी है।

Leave a Reply

Next Post

"जी-20 की अध्यक्षता मिलना भारत के लिए बड़ा अवसर"; मन की बात में बोले पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 नवंबर 2022। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना एक बड़ा अवसर है और देश को इसका पूरा उपयोग करते हुए ‘‘विश्व कल्याण” पर ध्यान केंद्रित करना है. आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं