मान सरकार का बड़ा फैसला: चन्नी के परिवार व कैप्टन के बेटे समेत 184 वीवीआईपी की सुरक्षा वापस, सूची में राजीव शुक्ला समेत इन दिग्गजों के नाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 23 अप्रैल 2022। पंजाब सरकार ने शुक्रवार देर रात सूबे के 184 वीवीआईपी लोगों की पुलिस सुरक्षा में कटौती कर दी। अब केवल उन व्यक्तियों को सुरक्षा देने का फैसला किया है, जिन्हें किसी प्रकार का खतरा है। पंजाब पुलिस ने वीवीआईपी की सुरक्षा संबंधी मामलों की समीक्षा करने के बाद कई पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनप्रीत के बेटों व चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार की सुरक्षा से पुलिस कर्मियों को वापस बुला लिया गया है। इस फैसले के बाद 198 सुरक्षाकर्मी और एक पुलिस वाहन वापस ले लिया गया।

एडीजीपी (सुरक्षा) ने सभी रेंज के आईजी व डीआईजी, सभी पुलिस कमिश्नरों, सभी एसएसपी, एडीजीपी एसपीयू, एसओजी व सीडीओ, स्पेशल डीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस और सिक्योरिटी विंग को भेजे पत्र में कहा गया है कि वीवीआईपी लोगों को खतरे की समीक्षा करने के बाद उन्हें मिली सुरक्षाकर्मियों की संख्या में कटौती करने का फैसला किया। इनमें कई वीवीआईपी ऐसे हैं, जिन्हें उनके कार्यालयों के अलावा राज्य के अलग-अलग शहरों में उनके घरों पर भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी।

इनकी सुरक्षा ली गई वापस
सुरजीत सिंह रखड़ा, सुच्चा सिंह छोटेपुर, जनमेजा सिंह सेखों, बीबी जागीर कौर, गुलजार सिंह रणिके, तोता सिंह, मदन मोहन मित्तल, सोहन सिंह थंडल, राजीव शुक्ला, संतोष चौधरी, वरिंदर से सुरक्षा वापस ली गई । इनके अलावा 54 पूर्व विधायकों की भी सुरक्षा वापस ली गई है। इनमें वीर सिंह लोपोके, महेशइंदर सिंह, राजविंदर कौर भागिके, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, सुरिंदरपाल सिंह सिबला, विरसा सिंह वल्टोहा, रणजीत सिंह तलवंडी, प्रकाश सिंह भट्टी, जगबीर सिंह बराड़, अरुणेश शाकर, सविंदर सिंह, राजबंस कौर राणा, मोहिंदर कुमार रिणवा, निर्मल सिंह, जुगल किशोर शर्मा, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, बलदेव सिंह मान, बलदेव राज चावला, लखमीर सिंह रंधावा, जीत मोहिंदर सिंह, अजीत इंदर सिंह मोफर, चरणजीत कौर बाजवा, गुरचरण सिंह बोपाराय, गुरइकबाल कौर, हरचंद कौर, जोगिंदर सिंह, करण कौर बराड़, तरलोचन सिंह, केडी भंडारी, सीमा देवी, सुखजीत कौर साही, अविनाश चंद्र, बलबीर सिंह घुनस, बलजीत सिंह जलाल उस्मा, दर्शन सिंह कोटफत्ता, दीप मल्होत्रा, हरप्रीत कौर मुखमलपुर, हरप्रीत सिंह कोटभाई का नाम शामिल है।

इन नेताओं के परिवार की सुरक्षा छिनी
कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू, विभिन्न जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों, अनेक मंत्रियों और नेताओं के परिवार को मिली सुरक्षा भी वापस ली गई है। इनमें आदेश कैरों की पत्नी परनीत कौर कैरों, डीजीपी एस. चट्टोपाध्याय के बेटे सिद्धांत चट्टोपाध्याय, कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह जीरा की माता कुलवंत कौर, मनप्रीत सिंह बादल के बेटे अर्जुन सिंह बादल, कांग्रेस नेता कुलजीत नागरा की पत्नी मनदीप कौर नागरा, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह, शिअद नेता तोता सिंह और कई आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के परिवारों को मिली सुरक्षा भी वापस ली गई है।

Leave a Reply

Next Post

हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ का सबसे मुश्किल स्टंट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 अप्रैल 2022। इस 29 अप्रैल 2022 को बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म हीरोपंती 2 रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। टाइगर श्रॉफ जिन्होंने 2014 में हीरोपंती के साथ अपनी शुरुआत की वो फिल्म के सीक्वल में तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं