‘जब पद पर थे, तब कोशिश करनी चाहिए थी’, वीके सिंह के POK वाले बयान पर संजय राउत ने कसा तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 सितम्बर 2023। केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ समय का इंतजार करिए POK का भारत में विलय हो जाएगा। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल बढ़ गई है। शिवेसना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने पूर्व सेना प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह पद पर थे, तक कोशिश करनी चाहिए थी।  शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, ‘हमने हमेशा सपना देखा है कि ‘अखंड भारत’ हो। हम हमेशा कहते हैं कि पीओके हमारा है। लेकिन जब पूर्व सेना प्रमुख पद पर थे, तो उन्हें इसे अपना बनाने के लिए कोशिश करना चाहिए थी। राउत ने पूछा अब आप ऐसे कैसे ले सकते हैं? अगर इस दिशा में प्रयास किया जाता है तो हम इसका स्वागत करेंगे।’

संजय राउत ने कहा कि इससे पहले मणिपुर में शांति लाना जरूरी है। चीन मणिपुर तक पहुंच गया है। वहीं, राहुल ने बताया कि चीन ने लद्दाख में प्रवेश कर लिया है और हमारी जमीन ले ली है। इतना ही नहीं चीन ने अपने नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को अपने हिस्से के रुप में दिखाया है। पहले यह सब खत्म करके इन क्षेत्रों को वापस अपने कब्जे में लें। उसके बाद PoK अपने आप भारत में विलय हो जाएगा, ऐसा होने के लिए आपकी ज़रूरत नहीं है।

चीन से ध्यान भटका रहे वीके सिंह- मंत्री सौरभ भारद्वाज
इसके अलावा दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह चीन से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर वीके सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री भारद्वाज ने कहा, “सिंह साहब (वीके सिंह) चीन से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक तथ्य है कि चीन ने भारतीय क्षेत्र के एक बड़े क्षेत्र पर कब्ज़ा कर लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार 66 में से 26 स्थान, जहां भारतीय सेना गश्त करती थी, अब उनकी पहुंच से बाहर हैं। जनरल सिंह को पहले इस बारे में बोलना चाहिए।” इससे पहले जनरल वीके सिंह ने दावा किया था कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) जल्द ही अपने आप भारत में विलय हो जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

खाकी पैंट, कमल का फूल और सिर पर मणिपुरी टोपी... नए लुक में नजर आएंगे संसद भवन के कर्मचारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 सितम्बर 2023। संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक गणेश चतुर्थी के दिन 19 सितंबर को नई संसद भवन में विधिवत पूजा के साथ सदन की कार्यवाही चलेगी। सत्र की शुरूआत पुराने […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां