नगर निगम उपचुनाव परिणामः दिल्ली में AAP का ‘चौका’ , BJP -0, कांग्रेस का एक

indiareporterlive
शेयर करे

त्रिलोकपुरी, रोहिणी-सी और शालीमार बाग में AAP का परचम

कांग्रेस के चौधरी जुबैर ने चौहान बांगर वार्ड में हासिल की जीत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 मार्च 2021। दिल्‍ली नगर निगम के 5 वार्डों में हुए उपचुनाव (MCD By Elections) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार वार्डों पर कब्‍जा किया है। कांग्रेस को एक वार्ड में जीत मिली है जबकि भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई। AAP ने शालीमार बाग वार्ड पर जीत हासिल की है जिसपर पहले बीजेपी का कब्‍जा था। वहीं कांग्रेस ने AAP से चौहान बांगर सीट छीन ली है। इन उपचुनावों को अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले अहम कड़ी के रूप में देखा जा रहा था।

कल्याणपुरी वार्ड से AAP के उम्‍मीदवार धीरेंद्र कुमार ने बीजेपी के सिया राम को 7,000 से ज्‍यादा वोटों के अंतर से मात दी है। रोहिणी-सी वार्ड से AAP के ही रामचंद्र ने 2,985 वोट से जीत दर्ज की। शालीमार बाग से AAP कैंडिडेट सुनीता मिश्रा ने 2,702 वोट से जीत हासिल की है। AAP ने त्रिलोकपुरी वार्ड में भी अपना परचम लहराया। वहां पार्टी को 4,986 वोटों से जीत मिली। कांग्रेस उम्‍मीदवार चौधरी जुबैर ने चौहान बांगर वार्ड में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी इशराक को हराया।

एमसीडी उपचुनाव: कहां से कौन जीता?

वार्डविजेता पार्टी
02E त्रिलोकपुरीआम आदमी पार्टी
08E कल्याणपुरीआम आदमी पार्टी
32N रोहिणी-सीआम आदमी पार्टी
41E चौहान बांगरकांग्रेस
62N शालीमार बागआम आदमी पार्टी

कांग्रेस की वजह से हारे: बीजेपी उम्‍मीदवार

पिछली बार के मुकाबले, कल्‍याणपुरी में बीजेपी की हार का अंतर करीब 10 गुना बढ़ गया है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार सियाराम कनोजिया ने हार का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ा है। उन्‍होंने कहा, “कांग्रेस खत्‍म हो गई है। वोट उधर डायवर्ट हुआ है।” उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया, आम आदमी पार्टी ने अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया है।

मनीष सिसोदिया ने दी बधाई

दिल्‍ली के उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी कार्यकताओं को बधाई दी है। सिसोदिया ने एक ट्वीट में लिखा कि “बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है. अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।”

पिछली बार भी AAP ने जीते थे 4 वार्ड

जिन पांच वार्डों में चुनाव हुए थे, उनमें से चार वार्ड पिछले साल से खाली थे, जब यहां के पार्षद दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए थे। AAP ने चार नगरपालिका वार्डों (रोहिणी सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर) में जीत हासिल की थी। भाजपा ने शालीमार बाग से जीत हासिल की थी, जहां रेनू राज के निधन के बाद सीट खाली हो गई थी।

Leave a Reply

Next Post

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के घर आयकर का छापा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड से ‘टैक्स चोरी’ मामले में बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधू मंटेना के घर और दफ्तरों पर आयकर विभाग (Income Tax Department) ने छापा मारा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक यह मामला ‘फैंटम […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए