सिंधु जल समझौते को लेकर भारत की चेतावनी से टेंशन में पाकिस्तान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 08 अप्रैल 2023। भारत ने सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को अपना रुख साफ कर दिया है जिससे पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई है। जलवायु परिवर्तन मामलों की पाकिस्तानी मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि 62 साल पुरानी सिंधु जल संधि की समीक्षा पर बातचीत करने संबंधी भारत का पत्र ‘अस्पष्ट’ है और इस्लामाबाद ने अपने उत्तर में नयी दिल्ली से स्पष्टीकरण मांगा है। गौरतलब है कि भारत ने इस साल पहली बार पाकिस्तान को नोटिस भेजकर सिंधु जल संधि की समीक्षा और सुधार की बात कही थी।

जलवायु परिवर्तन मामलों की पाकिस्तान की मंत्री सीनेटर शेरी रहमान ने सीनेट को बताया कि संधि के सुधार से जुड़े खत का मजमून ‘अस्पष्ट’ है क्योंकि भारत ने पाकिस्तान पर संधि का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान सरकार मामले को समझ रही है और उसके गुण-दोष के आधार पर फैसला कर रही है।”  बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक समझौते की समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों से कहा था कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते। इस साल की शुरुआत में मोदी सरकार ने फिर से सिंधु जल समझौते पर विचार करने के संकेत दिए थे। अब इस रुख पर भारत ने पाकिस्तान से अपना पत्र साझा किया है। भारत के रुख से पाकिस्तान को अब टेंशन हो गई है।

जलवायु परिवर्तन मामलों की पाकिस्तान की मंत्री सीनेटर शेरी रहमान ने सीनेट को बताया कि संधि के सुधार से जुड़े खत का मजमून ‘अस्पष्ट’ है क्योंकि भारत ने पाकिस्तान पर संधि का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान सरकार मामले को समझ रही है और उसके गुण-दोष के आधार पर फैसला कर रही है।” भारत ने 27-28 जनवरी को ‘द हेग’ में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन की सुनवाई से दो दिन पहले संधि में संशोधन की मांग की थी। भारत ने सिंधु जल संधि के अनुच्छेद 12 को लागू करके नोटिस दिया था।  सूत्रों के अनुसार  इस्लामाबाद ने अब सुनियोजित और सावधानीपूर्वक शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया भेजी है, जिसमें कहा गया है कि वह सिंधु जल के स्थायी आयोग (पीसीआईडब्ल्यू) के स्तर पर संधि के बारे में नई दिल्ली की चिंताओं को सुनने के लिए तैयार है। 

Leave a Reply

Next Post

सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' का मोस्ट अवेटेड गाना 'येंतम्मा' हुआ रिलीज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 08 अप्रैल 2023। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चार्टबस्टर गानों ने दर्शकों को जी भर कर एंटरटेन किया है। ऐसे में अब जब फिल्म अपनी रिलीज के करीब बढ़ रही है, तो सुपरस्टार लगातार अलग-अलग फ्लेवर के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ