ताइवान पर ड्रैगन की दोहरी रणनीति, ADIZ में घुसे 14 चीनी विमान; जवाब में ताइपे की कड़ी नजरबंदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 अप्रैल 2025। चीन और ताइवान के बीच जारी तनाव के बीच एक बार फिर चीन ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने शनिवार सुबह बताया कि चीन के 14 लड़ाकू विमान, 5 नौसैनिक जहाज और 4 सरकारी जहाज ताइवान के आसपास देखे गए हैं। इनमें से 13 विमान ताइवान की हवाई मध्य रेखा को पार करके एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में घुस आए थे।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय का बयान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हमने स्थिति पर नजर रखी है और आवश्यक कदम उठाए हैं। बता दें कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी 11 चीनी विमान, 6 नौसैनिक जहाज़ और 3 सरकारी जहाज ताइवान के नजदीक देखे गए थे। उनमें से 7 विमानों ने ADIZ में घुसपैठ की थी।

हालांकि ताइवान ने चीन और वियतनाम के द्वारा जारी संयुक्त बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें इस बयान में कहा गया कि ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वाली कोई भी गतिविधि अलगाववादी मानी जाएगी। बता दें कि वियतनाम का यह बयान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वियतनाम यात्रा के दौरान आया था।

वियतनाम के बयान पर भड़का वियतनाम
वियतनाम और चीन के संयुक्त बयान पर ताइवान के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने वाला है। ताइवान एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है, जो चीन के अधीन नहीं है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने कभी ताइवान पर शासन नहीं किया है और ताइवान अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Next Post

सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई कार, चार की मौत और महिला समेत दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कानपुर 19 अप्रैल 2025। फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर चौराहे के पास शनिवार भोर पहर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल