नूंह में 13 दिनों के बाद इंटरनेट सेवा बहाल, हिंसा के बाद प्रशासन ने किया था बंद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नूंह 14 अगस्त 2023। हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद आज सोमवार को इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। जिला प्रशासन ने हिंसा के 13 दिनों बाद आज नूंह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बंद इटनेट सेवा की शुरूआत कर दी गई है।  बताया जा रहा है कि प्रशासन की तरफ से सोशल मीडिया पर निगरानी जारी रखी जाएगी। किसी भी तरह के विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नूंह में 31 जुलाई को सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए थे। बाद में हालात में सुधार के बाद खोल दिया गया था। 

कल हुई महापंचायत में लिया गया ये फैसला 

इधर नूंह में 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद नूंह पलवल बॉर्डर पर पोंडरी गांव में पिछले कल रविवार को सर्व हिंदू समाज की महापंचायत हुई। महापंचायत में बृजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें ब्रजमंडल की अधूरी यात्रा को फिर निकाल कर पूरी का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही 28 अगस्त का दिन यात्रा के लिए तय किया गया है। जानकारी के मुताबिक नल्हड़ के शिव मंदिर से दोबारा यह यात्रा शुरु की जाएगी।

बता दें की 31 जुलाई को नूंह में उस समय साम्प्रदायिक हिंसा भड़क गयी थी जब कुछ हिन्दू संगठनों द्वारा जलाभिषेक यात्रा निकल रही थी। इस हिंसा की चिंगारी न केवल मेवात बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों तक भी पहुंच गई थी। जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Next Post

भगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी की बढ़ेंगी मुश्किलें, ब्रिटेन ने दिया बड़ा बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अगस्त 2023। विदेश में जा छुपने वाले भगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। ब्रिटेन में छुपे भगोड़ों के प्रत्यर्पण को लेकर भारत द्वारा यूके के समक्ष चिंता जाहिर किए जाने के बाद ब्रिटेन ने बड़ी बात कही […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक