प्रस्ताव : अब देशभर की राशन दुकानों पर भी मिलेंगे छोटे सिलिंडर, डीलरों को मुद्रा लोन भी मिलेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2021। देशभर की उचित मूल्य दुकानों पर अब छोटे एलपीजी सिलेंडर भी मिलेंगे। साथ ही सरकार ने इन दुकानों पर वित्तीय सेवाएं देने और पूंजी बढ़ाने के लिए अपने डीलरों को मुद्रा लोन देने का प्रस्ताव भी रखा है। देश में कुल 5.32 लाख राशन दुकानें हैं। छोटे एलपीजी सिलेंडर के इस कदम के साथ केंद्र अपनी सेवाओं को गरीब और जरूरतमंद उपभोक्ताओं के करीब ले जाने का लक्ष्य बना रहा है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे की अध्यक्षता में राज्य सरकारों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया। खाद्य सचिव ने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों में वित्तीय लेनदेन बढ़ाने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। जल्द ही इन दुकानों को नए तेवर और कलेवर में सजा कर उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

इसमें डीलरों को मुद्रा कर्ज योजना के माध्यम से आसान किस्तों में कर्ज देने की योजना का प्रस्ताव है। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर योजना की जानकारी देते हुए इसे एक बड़ा कदम बताया। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय से प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

देश में हर दिन मरने वालों की संख्या में हो रहा इजाफा, पिछले 24 घंटे में 733 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2021। देश में एक बार फिर से कोरोना ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल