लापता तीन का किया गया रेस्क्यू

इंडिया रिपोर्टर लाइव
देवप्रयाग, 15 अक्टूबर 2026। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और खाई में गिरे वाहन और उसमें सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।
एसडीएम कीर्तीनगर पंकज भट्ट ने बताया कि देवप्रयाग की टीम सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई, जिसके बाद उसकी टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। तीन अन्य लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
देवप्रयाग कोतवाली के कोतवाल कृष्ण कांत ने बताया कि टैक्सी चंडीगढ़ से चमोली की ओर जा रही थी। इसी दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल खाई में गिरे वाहन और उसमें सवार लोगों तक पहुंचने के लिए जुटा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
घायलों का नाम पता
-उत्तम सिंह ( 33) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम लाडोली ,रुद्रप्रयाग,
-टीशा रावत (18) पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत निवासी ग्राम बीना, रुद्रप्रयाग
-सुनीता देवी (45) पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत निवासी ग्राम बीना,रुद्रप्रयाग
मृतकों का विवरण
-सत्येश्वरी देवी (72) पत्नी हुकम सिंह चौहान निवासी किमखाल थाना कर्णप्रयाग जिला चमोली
-वाहन चालक अनिल (33 ) पुत्र सुदर्शन निवासी किमोली पारतोली चमोली


