केंद्र सरकार ने कोरोना पर लिया बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी को लगेगा टीका

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 मार्च 2021। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने एलान किया कि एक अप्रैल से 45 साल के ऊपर सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि अब 45 साल से ऊपर के लोग कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराएं। अब नियम सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए नहीं है, बल्कि अब 45 साल से ज्यादा उम्र के आम नागरिक भी टीका लगवा सकेंगे।

पहले इन लोगों को लग रहा था टीका

बता दें कि अब तक 45 से 60 साल के बीच सिर्फ गंभीर बीमारियों वाले लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लोगों को सिर्फ अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उन्हें आसानी से सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन मिल जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब तक पूरे देश में 4.85 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। इनमें 80 लाख लोगों को टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 32.54 लाख डोज लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में देश में टीका लगाने का काम काफी तेजी से चल रहा है।

अब तक इन लोगों को लगा टीका

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, अब तक 78,59,579 स्वास्थ्यकमियों को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 49,59,964 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी डोज भी ले चुके हैं। वहीं, 82,42,127 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली खुराक मिल गई है और 29,03,477 फ्रंटलाइन वर्कर्स दूसरी खुराक ले चुके हैं। इसके अलावा 42,98,310 लाभार्थी वे हैं, जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2 करोड़ से ज्यादा (2,02,31,137) लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।
 

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर ने बैठक में अफसरों से कहा- गोधन न्यााय योजना के तहत भुगतान लंबित ना रहे, स्व सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री करने व्यवस्था करें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 23 मार्च 2021। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोधन न्याय योजना के तहत् किसी भी प्रकार का भुगतान लंबित न रहें। उन्होंने स्व-सहायता समूहों को समय पर सभी भुगतान सुनिश्चित करवाने कहा। कलेक्टर ने […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग