पीएम मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी जारी, नीरज चोपड़ा के भाले की करोड़ों में लगी बोली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले उपहारों आनलाइन नीलामी चल रही है। इसको लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी ने रविवार को नागरिकों को उनके द्वारा प्राप्त उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘समय के साथ, मुझे कई उपहार और स्मृति चिन्ह मिले हैं जिनकी नीलामी की जा रही है। इसमें हमारे ओलंपिक नायकों द्वारा दिए गए विशेष स्मृति चिन्ह शामिल हैं। नीलामी में भाग लें। इससे मिलने वाला पैसा नमामि गंगे पहल में जाएगा। पीएम मोदी ने ई-नीलामी के लिए निर्धारित पोर्टल का लिंक भी साझा किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय पीएम मोदी को मिले उपहारों और स्मृति-चिह्नों की ई-नीलामी कर रहा है। नीलाम किए जाने वाले स्मृति-चिह्नों में पदक जीतने वाले ओलिंपियन और पैरालिंपियन के स्पो‌र्ट्स गियर और उपकरण, अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति, चारधाम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, माडल, मूर्तियां, पेंटिंग, अंगवस्त्र आदि शामिल हैं।

इस दौरान करीब 13 सौ उपहारों को नीलामी के लिए रखा गया है। साथ ही सभी का बेस प्राइस भी तय किया गया। ओलिंपिक में स्वर्ण जीतने वाले नीरज चोपड़ा के भाले और पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित एंटिल के भाले का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखा गया था, लेकिन अब तक 10 करोड़ रुपये की बोली लग चुकी है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति या संगठन 17 सितंबर से सात अक्टूबर के बीच वेबसाइट ‘पीएममेमेंटोस डाट जीओवी डाट इन’ (https://pmmementos.gov.in) के माध्यम से ई-नीलामी में भाग ले सकता है। ई-नीलामी से प्राप्त धनराशि गंगा के संरक्षण और कायाकल्प के उद्देश्य से नमामि गंगे मिशन को दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

थम रही कोरोना की रफ्तार, नए केस 30 हजार पार लेकिन एक्टिव मरीज 1 फीसदी से भी नीचे आए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 सितम्बर 2021। देशभर में एक बार फिर से कोरोना के 30 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। एक दिन में कोरोना के 30 हजार 773 नए मामले आए हैं। हालांकि, राहत भरी बात यह है कि एक्टिव मामलों की […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह