विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयास का हिस्सा बनें: प्रधानमंत्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सोमवार को कहा कि इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है क्योंकि वस्तु एवं सेवार कर (जीएसटी) बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को एक नयी ऊर्जा मिलने वाली है। प्रधानमंत्री ने लोगों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयास का हिस्सा बनने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए।जय माता दी!”

उन्होंने कहा, ‘‘नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना का दिन है। मेरी कामना है कि माता के स्नेह और आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे।” मोदी ने कहा, ‘‘इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है। जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को इस दौरान एक नयी ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।” कई वस्तुओं पर जीएसटी की कम दरें सोमवार से लागू होंगी, जिसकी तुलना मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में बचत उत्सव से की थी। 

Leave a Reply

Next Post

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- पिछले 8 सालों में जनता से वसूली GST क्या नकद में दी जाएगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 22 सितंबर 2025। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि सरकार ने पिछले आठ सालों में जीएसटी के नाम पर जो वसूली की है, क्या वह जनता को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल