रोपड़ में भीड़ ने एक्ट्रेस की कार को घेरकर माफी मांगने को कहा, किसानों को खालिस्तानी आतंकी कहने का आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 दिसम्बर 2021 । कंगना रनोट ने सोशल मीडिया स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि ‘जैसे ही उन्होंने पंजाब में कदम रखा, भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। वे लोग कह रहे हैं कि वे किसान हैं।’ कंगना को किसानों के गुस्से का शिकार इसलिए होना पड़ रहा है क्योंकि उन पर किसानों को खालिस्तानी आतंकवादी कहने का आरोप लगा है।

मनाली से चंडीगढ़ जा रही थीं कंगना
कंगना काे चंडीगढ़ जा रही थीं, जहां रोपड़ में चंडीगढ़-उना हाईवे पर जाम लगाकर कंगना काे रोक लिया गया है। किसानों के अलावा यहां बड़ी तादाद में पुलिस भी मौजूद है। लेकिन भीड़ कंगना की गाड़ी को आगे नहीं जाने दे रही है। वे उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।

भीड़ में शामिल औरतों से बोलीं-मैंने आपको नहीं कहा था
शेयर किए वीडियो में कंगना कह रही हैं- “मैं अभी हिमाचल से निकली हूं। क्योंकि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। यहां पंजाब में आते ही भीड़ ने मुझे रोक लिया है। वो खुद को किसान कह रहे हैं। गंदी गालियां दे रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तो इस देश में सरेआम इस तरह का मॉब लिंचिंग हो रहा है।

अगर मेरे साथ सिक्योरिटी न हो तो मेरे साथ क्या होगा। यह अविश्वसनीय है। ये क्या व्यवहार है। इतनी सारी पुलिस है फिर भी मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है। बहुत से लोग मेरे नाम से राजनीति खेल रहे हैं। उसी का नतीजा है कि पूरी तरह से भीड़ ने मेरी गाड़ी को घेर लिया है। अगर यहां पुलिस न हो तो यहां खुलेआम लिंचिंग हो।”

Leave a Reply

Next Post

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेति रोसैया का निधन, पीएम मोदी समेत आंध्र और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 दिसम्बर 2021 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोनिजेति रोसैया के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया और कहा कि जन हित में किए गए उनके कार्यों और उनके योगदानों को […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग