मध्य प्रदेश: शिवराज के सिंगल क्लिक पर कमलनाथ ने उठाए सवाल, कहा- महीना बीता फिर भी किसानों को नहीं मिली बीमा राशि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 16 मार्च 2022। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने  किसान बीमा की राशि एक महीने से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद किसानों के खातों में जमा न होने के मामले पर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। कमलनाथ ने ट्वीट कर कर लिखा कि अपनी झूठी घोषणाओं के लिए मशहूर शिवराज जी अब आगामी चुनावों को देखते हुए एक बार फिर नई झूठी घोषणाओं में लग गए हैं ,जबकि उनकी पूर्व की घोषणाओं का हश्र सबको पता है।

 सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को बीमा राशि आवंटित करने पर कमलनाथ ने लिखा कि शिवराज जी ने तो अपनी घोषणा से “सिंगल क्लिक” का मतलब भी बदल दिया है…? उन्होंने 12 फरवरी को दावा किया था कि प्रदेश के उन 49 लाख 85 हजार किसानों के खाते में फसल बीमा की 7618 करोड़ की राशि उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से बैंक खातों में जमा करायी है। यह कैसा सिंगल क्लिक है जो एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक लाखों किसानों के खाते में राशि ही नहीं पहुंची…?

जिन किसानों के खाते में पहुंची भी है,वह भी निकासी पर रोक के कारण व ऋण में समायोजित होने के कारण निकाल नहीं पा रहे हैं और लाखों किसान तो अभी उस सिंगल क्लिक का इंतजार ही कर रहे हैं। अब जब 2 वर्ष बाद मिले फसल बीमा की यह स्थिति है तो खराब फसलों के मुआवजे की स्थिति को खुद समझा जा सकता है..? बेहतर हो शिवराज जी पहले अपनी पुरानी अधूरी घोषणाओं को पूरा करें, फिर प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए नई घोषणाएं करें।

Leave a Reply

Next Post

मान के मन की बात: पंजाब के सीएम का ट्वीट- आज एक ऐसा फैसला होगा जो इतिहास में कभी नहीं हुआ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 17 मार्च 2022। पदभार संभालते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन में आ गए हैं। गुरुवार को उन्होंने जनता के हित में एक बड़ा फैसला लेने का एलान किया। मान ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बुधवार को भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही