भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को लेकर आई चौंकाने वाली खबर.. कराची के अस्पताल में एडमिट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कराची 18 दिसंबर 2023। भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई।  दाऊद को कराची में जहर दिया गया है जिसके बाद उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  हालांकि अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स दावा कर रहे है कि दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा भी दावा है कि किसी अनजान शख्स ने उसे जहर दे दिया है। वहीं, दाऊद की गैंग के पूर्व सदस्य ने बताया कि दाऊद गंभीर बीमारी के चलते कराची के अस्पताल में भर्ती है।  उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है जहां सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही जा सकते हैं।
 
एक टीवी न्यूज ने भी सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं का हवाला देते हुए कहा कि दाऊद इब्राहिम को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। बता दें कि 65 वर्षीय भगोड़ा डॉन दाऊद इब्राहिम दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचते हुए कई वर्षों से पाकिस्तान के कराची में रह रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।  बता दे कि इसको लेकर पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने  यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं को जिक्र किया। उन्होंने किसी बड़ी घटना को लेकर शक जताते हुए कहा कि पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काम नहीं कर रहे हैं. यूट्यूब, गूगल आदि का सर्वर डाउन है। 

बता दें कि दाऊद इब्राहिम 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड था। धमाको को अंजाम देने के बाद वो भारत छोड़कर दुबई भाग गया था। इसके बाद वह पाकिस्तान में  परिवार समेत जाकर बस गया। वहीं, साल 2003 में उसे ग्लोबल टेररिस्ट भी घोषित किया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

भारत में घुसपैठ की ताक में 250 से 300 आतंकी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 दिसंबर 2023। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आइजी) अशोक यादव ने शनिवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना की निगरानी में आतंकियों के लांचिंग पैड चल रहे हैं। जहां 250 से 300 आतंकी घुसपैठ की ताक […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां