पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा के 50 साल पूरे होने पर बोले सीएम योगी, कहा- ‘हर व्यक्ति की जान बहुमूल्य, नियमों का करें पालन’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 03 जून 2023। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपद मुख्यालयों से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए 93 नई राजधानी सेवा एवं 07 साधारण बीएस-6 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यूपी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा के 50 साल पूरे हो चुके है। इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीएम योगी ने “हर व्यक्ति अपने परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए अमूल्य निधि है, इसलिए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता का अभियान प्रारंभ करना होगा। सभी लोग नियमों का पालन करें, क्योंकि ‘हर व्यक्ति की जान बहुमूल्य है।

बता दें कि, लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने बसों को हरी झंडी दिखाई और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “देश की सबसे बड़ी आबादी के राज्य में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सबसे बड़ी इकाई के रूप में कार्य करते हुए 50 वर्ष की अपनी शानदार यात्रा को आगे बढ़ाते हुए लगातार कार्य कर रही है। व्यापक जागरूकता व सड़क के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने से हम असंख्य लोगों की जान बचा सकते हैं। एक-एक जान हमारे लिए बहुमूल्य है, एक-एक व्यक्ति की कीमत हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, हर व्यक्ति अपने परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए अमूल्य निधि है, इसलिए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता का अभियान प्रारंभ करना होगा, अगर हम यह करते हैं तो वास्तव में यह राष्ट्रीय कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, प्रत्येक गांव व शहर को हम बेहतरीन बस सेवा के साथ जोड़ लेंगे तो उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु की दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में सफल होंगे।” इसी दौरान सीएम ने ओडिशा में हुए हादसे पर भी शोक व्यक्त किया है। वहीं, इस कार्यक्रम में सीएम योगी समेत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अध्यक्ष परिवहन निगम, प्रमुख सचिव (परिवहन), प्रबंध निदेशक परिवहन निगम शामिल थे।

Leave a Reply

Next Post

भारत में चीनी पत्रकार बिना रोक-टोक कर रहे काम, चीन भी भारतीय पत्रकारों को करे सहयोगः बागची

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जून 2023। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा कि चीन सहित सभी विदेशी पत्रकार बिना किसी प्रतिबंध या कठिनाइयों के भारत में अपना काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि चीनी पक्ष भी हमारे पत्रकारों को सुविधा प्रदान करेगा।  […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक