इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार मिली टीम इंडिया में जगह सूर्यकुमार यादव ,बोले – लगता है सपना देख रहा हूं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सूर्य कुमार यादव को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का पुरस्कार आखिर में मिल गया और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने जाने को स्वप्निल अहसास करार दिया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद सूर्यकुमार को पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए लिमिटेड ओवरों की टीम में नहीं चुना गया था जिससे भारतीय क्रिकेट समुदाय हैरान था।

सूर्यकुमार ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में खींची गई अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा है, ”यह स्वप्निल अहसास है।” मुंबई का 30 वर्षीय बल्लेबाज आईपीएल और घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा है। रणजी ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंटों में मुंबई की अगुवाई कर चुके सूर्यकुमार ने अब तक 77 फर्स्ट क्लास मैचों में 5326 रन बनाए हैं।

आकाश चोपड़ा के शो आकाशवाणी में इंटरव्यू के दौरान सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2020 में अपनी कामयाबी को लेकर बात करते हुए कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के समय में खुद की फिटनेस और खेल पर काफी काम किया था। इसका उनको फायदा मिला। उन्होंने इस सीजन की शुरुआत से पहले कुछ नए शॉट्स पर भी काम किया था, जो कि उनके लिए काफी कारगर रहे। पिछले सीजन तक सूर्युकमार यादव का स्ट्राइक रेट शुरू के 6 ओवर के बाद काफी कम हो जाता था, लेकिन इस बार पूरे मैच के दौरान तेजी से रन बटोरे। 

अपने खेल से जताया था इरादा

‘मैं हूं ना’ सेलिब्रेशन के पीछे का कारण बताते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह अचानक ही हुआ था। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया में सिलेक्शन नहीं होने के बाद वह निराश थे और उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इस मैच में बड़ी पारी खेलने का इरादा बनाया था और जब वह ऐसा करने में सफल रहे तो उन्होंने इशारों के जरिए सभी को दिखाने का प्रयास किया कि उनके अंदर भी काबिलियत है और वह ऐसी बड़ी पारी खेलने में सक्षम हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में बिगड़े हालात कोरोना के बढ़ते मामले के बीच आज शाम सात बजे राज्य को संबोधित करेंगे CM उद्धव

शेयर करेमहाराष्ट्र में बढ़े कोरोना संक्रमण के केस कई शहरों में लॉकडाउन की अटकलें तेज इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 फरवरी 2021। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शाम सात बजे राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। सीएम के इस संबोधन को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं. सीएम […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़