असम में बाढ़ और तूफान के कारण अबतक 15 लोगों की जान गई, छह लाख से ज्यादा प्रभावित

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जून 2024। जहां एक तरफ उत्तर भारत के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। असम में बाढ़ की स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं हुआ। भारी बारिश के कारण 10 जिलों में छह लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया। नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। कोपिली, बराक और कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण हैलाकांडी होजाई, मोरीगांव, करीमगंज, नागांव, कछार, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, कार्बी, पश्चिमी आंगलोंग और दीमा हसाओ जिलों में अबतक कुल 6,01,642 लोग प्रभावित हुए। अधिकारियों के अनुसार, 28 मई से लेकर अबतक बाढ़ और तूफान के कारण मरने वालों की संख्या 15 हो गई। बता दें कि भारी बारिश के कारण नगांव सबस् ज्यादा प्रभावित हुआ है। 

राज्य में 40,000 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। नागांव में 2.79 लाख, होजाई में 1,26,813 और कछार में 1,12,265 लोग प्रभावित हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम स्थानीय प्रशासन और आम नागरिकों द्वारा बचाव कार्य में जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में सड़क और रेल संपर्क बाधित हो गया है।न्यू हाफलोंग के चंद्रनाथपुर खंड में पटरी को हुए नुकसान और सिलचर स्टेशन पर जलभराव के कारण शनिवार से सोमवार तक कम से कम 10 ट्रेनों को रद्द कर दी गई।

Leave a Reply

Next Post

टी20 विश्व कप के एक ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले दूसरे गेंदबाज बने गॉर्डन, आरोन की रिकॉर्ड पारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जून 2024। अमेरिका और कनाडा के बीच ग्रुप-ए के मुकाबले के साथ ही टी20 विश्व कप 2024 की धमाकेदार शुरुआत हो गई। इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया, लेकिन अमेरिका के आरोन जोंस की पारी कनाडा पर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं