मुंबई में बिगड़े हालात कोरोना के बढ़ते मामले के बीच आज शाम सात बजे राज्य को संबोधित करेंगे CM उद्धव

indiareporterlive
शेयर करे

महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना संक्रमण के केस

कई शहरों में लॉकडाउन की अटकलें तेज

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 फरवरी 2021। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शाम सात बजे राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। सीएम के इस संबोधन को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं. सीएम उद्धव ठाकरे का यह संबोधन इसलिए भी अहम है क्योंकि मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार पहले ही बता चुके हैं कि नागपुर, अमरावती, यवतमाल जैसे जिलों में बढ़ते COVID-19 मामलों को देखते हुए राज्य सरकार इन जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने की सोच रही है. इस संबंध में सीएम की अध्यक्षता में बैठक होने वाली है जिसमें फैसला लिया जाना है।

लॉकडाउन की अटकलें

असल में मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे कई लोगों का मानना है कि शायद कुछ चुनिंदा जगहों पर लॉकडाउन लागू कर दिया जाए। मुंबई, ठाणे, अमरावती, पुणे, नागपुर आदि इलाकों में हाल के दिनों में कोरोना के एक्टिव मामलों में वृद्धि देखी गई है।

नए स्ट्रेन के एंट्री की आशंका

अकोला, यवतमाल, सतारा और अमरावती जैसे क्षेत्र भी अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं, जहां कोरोना केस बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में 20 फरवरी को कोरोना के 6,281 नए मामले दर्ज किए गए और जबकि इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से 40 मरीजों ने दम तोड़ दिया. ऐसी आशंका है कि वायरस का नया स्ट्रेन राज्य में भी एंट्री कर सकता है. हालांकिनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) पुणे से सैम्पल की फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है। 

मुंबई में बिगड़े हालात

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं। एक बार फिर से धारवी जैसे इलाकों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि दिख रही है। चेंबूर, तिलक नगर, मुलुंड जैसे क्षेत्रों में पहले से ही पाबंदिया लागू हैं। मुंबई में 20 फरवरी को कोरोना के 897 नए केस मिले जबकि तीन संक्रमित लोगों ने दम तोड़ दिया।

1305 बिल्डिंग सील  

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई में 20 फरवरी को बीएमसी ने 1305 बिल्डिंगों को सील कर दिया था। हालांकि BMC के अधिकारियों ने फिलहाल लॉकडाउन से इनकार किया है. अधिकारी अभी से इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मौजूदा नियमों को सख्ती से लागू किया जाए। उनका मानना है कि मौजूदा दिशा-निर्देशों के पालन मददगार साबित होगा. लेकिन मंत्री असलम शेख ने हाल ही में कहा था कि मुंबई में भी लॉकडाउन को लेकर बातचीत हुई है, लेकिन सरकार नागरिकों को कष्ट नहीं देना चाहती है। उन्होंने कहा, “लेकिन अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो हम कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए फिर से लॉकडाउन से इनकार नहीं करेंगे।”

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल स्थानीय स्तर पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध सबसे अच्छा विकल्प होंगे और राज्य और केंद्र सरकार को अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

धर्मपाल जी ने भारत के यथार्थ की खोज की – कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल

शेयर करे‘धर्मपाल की शैक्षणिक एवं भविष्‍य की सभ्‍यता दृष्टि’ पर राष्‍ट्रीय वेबिनार धर्मपाल जी की जन्‍म शताब्‍दी पर हिंदी विश्‍वविद्यालय का आयोजन B S Mirge वर्धा 20 फरवरी 2021 (इंडिया रिपोर्टर लाइव)। धर्मपाल जी की जन्‍म शताब्‍दी पर ‘धर्मपाल की शैक्षणिक एवं भविष्‍य की सभ्‍यता दृष्टि’ विषय पर आयोजित राष्‍ट्रीय […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर