वेस्टवुड कॉर्सेट और आइवरी गाउन में तारा ने लगाया ग्लैमर का तड़का; कान के इवेंट में छाईं एक्ट्रेस

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 15 मई 2026। अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं। अब तारा का तीसरा लुक सामने आया है, जहां वो रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वुमन इन सिनेमा गाला डिनर में पहुंचीं। यहां उन्हें सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। अपने इस नए लुक में तारा ने विविएन वेस्टवुड कॉर्सेट के साथ एक खूबसूरत आइवरी रंग का गाउन पहना।  स्ट्रक्चर्ड बॉडीस ने उनके फिगर को खूबसूरती से उभारा, जबकि सॉफ्ट ड्रेप्ड नेकलाइन ने ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर का टच भी दिया।

गाउन एक स्लीक सैटिन स्कर्ट में तब्दील हो रहा था। उनके हाथों पर खूबसूरती से लिपटा हुआ मैचिंग स्टॉल उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बनाता है। तान्या घावरी द्वारा स्टाइल किए गए इस ऑल-व्हाइट आउटफिट को उन्होंने हीरे और पन्ना की ज्वैलरी के साथ कंपलीट किया। इसमें एक स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग झूमर ईयररिंग्स शामिल थे।

तारा ने अपने बालों को एक स्लीक बन में बांधा था, जो इस आउटफिट में उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ाता है। सॉफ्ट चीक्स, डिफाइंड आंखें और न्यूड लिपस्टिक ने उनके लुक को पूरा किया। तारा ने रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वुमन इन सिनेमा गाला में सम्मानित होने पर खुशी जताई और इसे अपने गर्व की बात बताई।

Leave a Reply

Next Post

'फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में होगा धमाका', बम की धमकी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 15 मई 2026। हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। जैसे ही फ्लाइट के एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उसे आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच शुरू की […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल