बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: धर्मशाला में हो सकता है भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धर्मशाला 18 मई 2022। फरवरी-मार्च 2023 में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर क्रिकेट ट्रॉफी का एक मुकाबला धर्मशाला में हो सकता है। भारत के खिलाफ आस्ट्रेलिया टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए आएगी। एचपीसीए को पूरी उम्मीद है कि एक मुकाबला धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की झोली में आ सकता है। एचपीसीए इसकी तैयारियों में भी जुट गया है। मैदान की पुरानी आउटफील्ड को उखाड़ने का काम शुरू हो गया है। आगामी कुछ माह में धर्मशाला स्टेडियम में नई आउट फील्ड तैयार कर ली जाएगी।

धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को श्रीलंका के साथ दो टी-20 मैचों करवाने के बाद बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा था कि धर्मशाला में जल्द ही एक और बड़ा मैच करवाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार फरवरी-मार्च 2023 में आस्ट्रेलिया के भारत दौरे के दौरान धर्मशाला में मुकाबला हो सकता है। फरवरी-मार्च 2023 से पहले आस्ट्रेलिया की टीम सितंबर 2022 में भारत के दौरे भी आएगी। इस दौरान तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। 

विश्व कप के चलते बदली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तिथि
आईसीसी की ओर से क्रिकेट विश्व कप 2023 में प्रस्तावित है। विश्वकप अक्तूबर-नवंबर 2023 में तय हुआ है। विश्व कप की तिथि आगे खिसक जाने के चलते बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चार टेस्ट मैच फरवरी-मार्च में करवाए जाएंगे। आस्ट्रेलिया टीम का यह दौरा तय हो गया है। अब मैचों की तिथि निर्धारित की जानी है। एचपीसीए के कोषाध्यक्ष अवनीश परमार ने बताया कि दिसंबर से पहले धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैदान की पुरानी आउट फील्ड को उखाड़कर नई आउट फील्ड तैयार कर ली जाएगी। प्रयास रहेगा कि फरवरी-मार्च 2023 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का एक मैच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होगा। 

Leave a Reply

Next Post

बारिश को लेकर केदारनाथ यात्रा के लिए यलो अलर्ट जारी, दिल का दौरा पड़ने से दो यात्रियों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून 18 मई 2022। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। यात्रा सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं/पर्यटकों से बारिश होने की स्थिति में पड़ावों पर शरण लेने की अपील की […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर