पटना में जयमाला के दौरान बारातियों ने की जमकर फायरिंग, पार्षद की पत्नी के सिर में लगी गोली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 01 दिस्मबर 2021 । पटना के दानापुर में सोमवार की रात शादी समारोह में जयमाला के दौरान फायरिंग में पार्षद की पत्नी की मौत हो गई। अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जयमाला के दौरान लोग स्टेज पर दिखे। बाराती में शामिल कुछ लोग फायरिंग कर रहे थे। इसी बीच एक गोली दानापुर के वार्ड पार्षद सुजीत की पत्नी के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के खुशी का माहौल गम में बदल गया।

यह है मामला
पटना के दानापुर के सुल्तानपुर में सोमवार देर रात वार्ड पार्षद डॉ. सुजीत कुमार के परिजन के घर शादी का कार्यक्रम था। जहां जयमाला के लिए स्टेज पर जैसे ही दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को माला डाल रहे थे। इसी दौरान बाराती में शामिल कुछ लोगों ने पिस्तौल से गोली चलानी शुरू कर दी। इस दौरान वार्ड पार्षद डॉ. सुजीत कुमार की पत्नी सनी सिंह (25) के सिर में गोली लगी और वह वहीं गिरकर झटपटाने लगी। लोगों ने सनी सिंह को तुरंत उठाकर पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद दो हिरासत में
घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दानापुर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कहा कि-” पुलिस ने पवन कुमार और सुधीर कुमार को हिरासत में लेकर। उनके पास से 2 राइफल और एक पिस्टल जब्त किया। जो लाइसेंसी है। उनके पास से राइफल की 100 गोलियां और पिस्टल की 65 गोलियां शामिल है।”

Leave a Reply

Next Post

मुंबई की 5 साल की बच्ची के शरीर में धड़केगा इंदौर के किसान का दिल, सफल हुआ ट्रांसप्लांट

शेयर करेइंदौर 01 दिस्मबर 2021 । चिकित्सा जगत के बेहद दुर्लभ मामले में इंदौर (Indore) में 41 वर्षीय किसान (Farmer) के मरणोपरांत अंगदान से मिले दिल को हवाई मार्ग से मुंबई भेजकर वहां के एक अस्पताल में भर्ती पांच साल की बच्ची के शरीर में ट्रांसप्लांट (Heart transplant) किया गया […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग