उतराखंड चुनाव 2022: महिलाओं के लिए कांग्रेस लाई 51 घोषणाओं का शगुन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देहरादून 03 फरवरी 2022। प्रदेश की आधी आबादी-राज्य विकास में पूरी भागीदारी के वचन के साथ कांग्रेस ने महिलाओं को 51 घोषणाओं का शगुन दिया है। इसमें महिलाओं को नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण जैसे भारी-भरकम वादे के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तमाम वादे शामिल हैं। कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र में महिलाओं के लिए अलग से आठ पृष्ठों का विजन डॉक्यूमेंट शामिल किया गया है। इसमें महिलाओं को उद्यमिता, रोजगार, स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए वादे किए गए हैं। उन्हें नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण से लुभाने की कोशिश की गई है तो महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी देने वाले उद्योगों, व्यवसायों व संस्थानों को टैक्स व बिजली दरों में छूट की घोषणा भी की गई है।

शहरों और राजमार्गों में महिला क्राफ्ट व फूड कोर्ट स्थापित करने, महिला उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए छोटे व लघु उद्योगों के तहत अलग से नीति निर्धारित करने, गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में एक-एक महिला उद्यमिता पार्क की स्थापना करने, नंदा देवी महिला हस्तशिल्प क्राफ्ट प्रशिक्षण केंद्रों का विस्तार करने का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कामकाजी महिलाओं को शिशु गृह सेवाएं देने के लिए निजी महिला संस्थानों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया है। 

यह भी वादे

सभी जिला मुख्यालय, राज्य मुख्यालय, प्रमुुख व्यावसायिक केंद्रों पर महिला छात्रावास की स्थापना की जाएगी। यहां एक महिलाओं के लिए रात्रिविश्राम की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। जो महिलाएं अपने खेतों में काम करती हैं, उन्हें भी मनरेगा श्रमिक मानते हुए मजदूरी देगी।

महिलाओं के लिए विशेष विभाग की स्थापना की जाएगी, जो एकल महिलाओं, दिव्यांग महिलाओं के प्रशिक्षण और रोजगार के साधन मुहैया कराएगा। प्राथमिक स्तर से लकर ग्रेजुएशन, पीएचडी तक पढ़ाई पर सरकार आर्थिक सहयोग देगी। कामकाजी महिलाओं की उच्च शिक्षा और कौशल वृद्धि के लिए महिलाओं की ओर से संचालित ईवनिंग कॉलेज खोले जाएंगे। सभी अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। परिवार में जन्म लेने वाली हर लउ़की के लिए एक एफडी खोली जाएगी। दो बालिकाओं के जन्म पर विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।

बेटियों के विवाह में सहारा
कांग्रेस ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर अनाथ बच्चियों को विवाह पर तीन लाख रुपये, पितृहीन कन्या को दो लाख रुपये, मातृहीन कन्या को एक लाख और अन्य निर्धन कन्याओं को 51 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 

सात विभागों में केवल महिलाएं
कांग्रेस ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर वह सात विभागों में सभी अधिकारी व कर्मचारी महिलाएं ही तैनात करेंगे। पराग फार्म की 200 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले सिडकुल क्षेत्र को महिला उद्यमियों के लिए आरक्षित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

UP Election 2022: अखिलेश यादव का तंज- योगी जी सीएम हैं कोई कंप्रेसर नहीं जो ठंडा कर देंगे, वो गर्मी और हम भर्ती की बात करते हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 03 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश में सत्ता का संग्राम अपने चरम पर है। सभी पार्टियों के बड़े नेता एक ही दिन में कई-कई जिलों में सभाएं कर रहे हैं। इसका बड़ा केंद्र आज बुलंदशहर की विधानसभाएं हैं जहां अमित शाह से लेकर प्रियंका और […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार