राष्ट्रपति कोविंद बोले : मिशन पूरे करने के लिए नौसेना की बढ़ रही ताकत, आईएनएस वलसुरा ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ से सम्मानित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 मार्च 2022। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा, विभिन्न मिशनों को पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना की ताकत में सतत विकास हो रहा है। उन्होंने एक समारोह में नौसेना के पोत आईएनएस वलसुरा को प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कलर से भी सम्मानित किया। ‘प्रेजिडेंट्स कलर’ किसी सैन्य इकाई को युद्ध और शांति दोनों ही स्थिति में उसकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, भारतीय सेना समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर रही है। नौसेना बीते वर्षों में किसी भी परिस्थिति में युद्ध के लिए सदैव तैयार रही और विश्वसनीय साबित र्हुई। नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण सुरक्षा सहयोगी की भूमिका अदा की है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि नौसेना समुद्री सुरक्षा के लिए पूरे संकल्प व दृढ़ता के साथ खुद में जरूरी बदलाव के साथ आगे बढ़ रही है। नौसेना लगातार अपनी ताकत में इजाफा कर रही है। इस दौरान 150 जवानों ने राष्ट्रपति को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। 

कच्छ के भूकंप के बाद राहत कार्य में वलसुरा के योगदान को सराहा
राष्ट्रपति ने 2001 में गुजरात के कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत कार्य में आईएनएस वलसुरा के योगदान की सराहना की। साथ ही हाल में बाढ़ के दौरान वलसुरा की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, मैं भारतीय नौसेना और आईएनएस वलसुरा के अधिकारियों और नाविकों को बधाई देता हूं। 

1942 से सेवा में है आईएनएस वलसुरा
आईएनएस वलसुरा 1942 से सेवा में है। यह नौसेना का प्रमुख प्रशिक्षण पोत है। नौसेना, तटरक्षक एवं अन्य मित्र राष्ट्रों के अधिकारियों व नाविकों को आईएनएस वलसुरा पर ही इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, हथियार प्रणाली और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

मीना कुमारी की बायोपिक में ये एक्ट्रेस निभाने वाली है उनका किरदार, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मार्च 2022। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मीना कुमारी की बायोपिक बनने वाली हैं। टी-सीरीज ने दिवंगत अभिनेत्री के जीवन को पर्दे पर उतारने के लिए कमर कस ली है। साथ ही बॉलीवुड के गलियारों में इस बात पर भी चर्चा होने लगी है […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल