सुरक्षाबलों पर उंगली उठाने वालों को चुकानी होगी कीमत- एलजी मनोज सिन्हा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 21 अक्टूबर 2022। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सुरक्षाबलों पर उंगली उठाने और निर्दोष लोगों की हत्या को जायज ठहराने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी। श्रीनगर में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जेवान क्षेत्र में आयोजित स्मृति दिवस समारोह के दौरान उपराज्यपाल ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक केंद्र शासित प्रदेश से आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता। अगर कोई जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। एलजी मनोज सिन्हा ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के बहादुरों जवानों की वीरता और उनका अद्वितीय साहस सभी के लिए प्रेरणा है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने से लेकर आपदाओं में सहायता प्रदान करने और कोविड महामारी के दौरान जनता के बचाव के लिए सबसे आगे रहने तक, जम्मू-कश्मीर पुलिस केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के जीवन की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Next Post

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीएम गहलोत ने कहा-खेल में राजस्थान बनेगा सिरमौर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 21 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों से राजस्थान में खिलाड़ियों के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल माहौल तैयार हुआ है। इनमें गांवों की खेल प्रतिभाओं को ऐसे मौके मिले हैं, जिनसे वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने परिवार, गांव-ढाणी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल