एलन मस्क ने दिया बड़ा अपडेट: ट्विटर से अब बिना नंबर शेयर किए कर पाएंगे ऑडियो-वीडियो कॉल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 10 मई 2023। अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने बुधवार को घोषणा की कि ट्विटर एप पर जल्द ही वॉइस (आवाज) और वीडियो चैट की सुविधा मिलेगी। जिससे प्लेटफॉर्म के यूजर्स फोन नंबर प्रदान किए बिना कहीं भी लोगों से संपर्क कर सकेंगे। मस्क ने ट्वीट किया, ‘‘जल्द ही आपके हैंडल से इस प्लेटफॉर्म पर किसी से भी वॉयस और वीडियो चैट होगी, ताकि आप दुनिया में कहीं भी लोगों से अपना फोन नंबर दिए बिना बात कर सकेंगे।”

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के CEO और बिजनेसमैन एलन मस्क ने खुद इसको लेकर ट्वीट किया है। मस्क ने ट्वीट करते हुए प्लेटफॉर्म पर आने वाली कॉल और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सहित नई सुविधाओं के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि मस्क ने अक्तूबर 2022 में 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। ट्विटर की स्थापना 2006 में हुई थी और इसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में है। अधिग्रहण के बाद मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नीति में बदलाव किया, जिसके कारण वह काफी विवादों में भी घिरे रहे।

Leave a Reply

Next Post

चीन की चेतावनी के बावजूद नहीं माना पाकिस्तान, कर दी बड़ी गलती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मई 2023। गंभीर आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव चरम पर है. मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाइकोर्ट के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद से ही पाकिस्तान के कई क्षेत्रों […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान