देश में कोरोना से एक और मौत, बेंगलुरु में 84 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मई 2025। कोरोनावायरस का बढ़ता संक्रमण एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ाने लगा है। देश में कोरोना के नए वैरिएंट के मिलने के बाद एक और मरीज की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बेंगलुरु में कोरोना पीड़ित 84 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले ठाणे में 21 साल के युवक की मौत हुई थी। देश में अब तक कोरोना के 350 एक्टिव केस हैं। हाल ही में भारत में कोरोना के दो नए वेरिएंट्स, NB.1.8.1 और LF.7, की पहचान की गई है। ये वेरिएंट्स चीन और अन्य एशियाई देशों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि का कारण बने हैं। भारत में इन वेरिएंट्स के कुछ सीमित मामले सामने आए हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है।दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम जैसे प्रमुख शहरों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल घबराने की आवश्यकता नहीं है। 

दिल्ली सरकार की एडवाइजरी
दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर एक नई एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन्स की पर्याप्त व्यवस्था रखें। सभी पॉजिटिव कोविड सैंपल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल भेजा जाए। सभी संस्थानों को अपनी रिपोर्ट दिल्ली हेल्थ पोर्टल पर रोज़ अपलोड करनी है।

Leave a Reply

Next Post

आतिशी ने दिल्ली में जल संकट का दावा किया, मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मई 2025। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट का दावा करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तत्काल समय देने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'