महाराष्ट्रः पुणे में बड़ा हादसा, मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में लगी आग, 6 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुणे 09 दिसंबर 2023। महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार को आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिंपरी-चिंचवड नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि दमकल विभाग को अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर तलवाडे स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में आम तौर पर जन्मदिन समारोह में इस्तेमाल की जाने वाली मोमबत्तियां बनाई जाती हैं।

शेखर सिंह ने कहा, ‘‘आग बुझा दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।” पिंपरी चिंचवड नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने कहा कि पास की एक इकाई के मालिक ने दमकल विभाग को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल भेजा।

उन्होंने कहा कि छह शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है, जबकि नौ महिलाओं समेत 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की पहचान शिल्पा राठौड़ (31), प्रतीक्षा तोरणे (16), अपेक्षा तोरणे (26), कविता राठौड़ (45), रेणुका ताथोड़ (20), कोमल चौरे (25), सुमन (40), उषा पाडवे (40), प्रियंका यादव (32) और कारखाने के मालिक शरद सुतार के रूप में की गयी है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और जिम्मेदारी तय करने के लिए उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन भी दिया। पवार ने कहा कि आग के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए भी उपाय किए जाएंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। जिलाधिकारी राजेश देशमुख ने ससून सामान्य अस्पताल का दौरा किया और घायल व्यक्तियों से मुलाकात की।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश में हार के बाद लोकसभा की तैयारी कर रही कांग्रेस, निराश कार्यकर्ताओं में जोश भरने आएंगे पर्यवेक्षक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 09 दिसंबर 2023 । मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बुरी तरह हार के बाद अब पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। बता दें की 15 दिसंबर के बाद लोकसभा वार बनाए गए पर्यवेक्षक आएंगे और निराश कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। दिल्ली से आने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं