इन 5 फलों से मिलेगा भरपूर प्रोटीन, मसल्स बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट की नहीं पड़ेगी जरूरत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

26 फरवरी 2022। हमारे शरीर के लिए प्रोटीन एक अहम पोषक तत्व है जिसकी जरूरत वजन बढ़ाने और कम करने दोनों में पड़ती है. प्रोटीन में मौजूद मैक्रोन्यूट्रिएंट बॉडी के मसल्स को बनाने और बोन हेल्थ के काम आते हैं।

शारीरिक मेहनत करने वालों को प्रोटीन की जरूरत

आम तौर पर ये माना जाता है कि जिम में वर्कआउट करने वाले लोगों को प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, जिसके लिए वो सप्लीमेंट्स भी खाते हैं, लेकिन ये न्यूट्रिएंट हर किसी के लिए जरूरी है क्योंकि हम सभी कुछ न कुछ शारीरिक मेहनत जरूर करते हैं. शायद कम ही लोगों को ये मालूम होगा कि कुछ फलों के सेवन से अच्छी मात्रा में प्रोटीन हासिल किया जा सकता है।

इन 5 फलों से मिलेगा भरपूर प्रोटीन

1. कीवी

कीवी का टेस्ट ज्यादातर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, इसे खाने से रोजाना की जरूरत से ज्यादा प्रोटीन मिलता है. इसका सेवन शेक के तौर पर किया जा सकता है।

2. अवोकाडो 

अवोकाडो हेल्दी फैट का रिच सोर्स माना जाता है, साथ ही इसे खाने से प्रोटीन भी खूब मिलता है, इसे सलाद और जूस की तरह से सेवन कर सकते हैं।

3. ब्लैकबेरी 

ब्लैकबेरी में रिच प्रोटीन के साथ फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसे स्वादिष्ट फलों में शुमार किया जाता जिसे दलिया के साथ भी खाया जा सकता है।

4. अमरूद 

अमरूद में दूसरे फलों के मुकाबले काफी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. साथ ही इस फल को खानी से भरपूर विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट मिलते हैं।

5. कटहल 

कटहल भारत में मिलने वाला एक मशहूर फल है, इसे खाने से प्रोटीन के साथ-साथ पोटैशियम, विटामिन सी और फाइबर भी मिलता है. शाकाहारी लोग इसे ‘वीगन मीट’ के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसका स्वाद मांस की तरह होता है।

Leave a Reply

Next Post

डीयू के दीक्षा समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- डाक्टर होकर भी कोई अफजल गुरु बन सकता है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 फरवरी 2022 । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 98वें दीक्षा समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छोटे नहीं बड़े मन वाला बनना चाहिए। क्योंकि छोटे मन वाला अमेरिका में 9/11 को टावर गिराता है। […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'