पश्चिम बंगाल: बीरभूम हिंसा मामले की जांच में जुटी सीबीआई की टीम, संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी करेंगे निगरानी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 26 मार्च 2022। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा मामले की जांच सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम ने अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई की कोलकाता इकाई मामले की जांच करेगी। सीबीआई को सहयोग देने के लिए सीएफएसएल के विशेषज्ञ भी साथ में जाएंगे। वहीं मामले की निगरानी संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी करेंगे। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश के ठीक बाद सीबीआई के केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) संभाग के अधिकारियों का एक दल पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव के क्षतिग्रस्त मकानों से नमूने एकत्रित करने यहां पहुंचा। सीएफएसएल की आठ सदस्य टीम के साथ कुछ पुलिस कर्मी भी नजर आए। सीएफएसएल के अधिकारियों ने हालांकि इस संबंध में विस्तृत रूप से कोई जानकारी नहीं दी। एक अधिकारी ने कहा हम यहां सबूत एकत्रित करने आए हैं। हम इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकते। 

सीबीआई ने मामले दर्ज किए, आज से शुरू हो गई जांच
सीबीआई ने मामले की जांच की जिम्मेदारी संभालने के बाद इस घटना के सिलसिले में शुक्रवार को मामले दर्ज किए। एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता से सीबीआई अधिकारियों की एक टीम देर रात बीरभूम जिले के बोगतुई गांव पहुंचेगी, जहां 21 मार्च को बदमाशों ने 10 घरों में आग लगा दी थी। सीबीआई ने आज से इस मामले की जांच शुरू कर दी है।  

क्या है मामला
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद सोमवार देर रात हिंसा भड़क गई। यहां भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए। भड़की हिंसा में कुल 10 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में टीएमसी के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति कोविंद बोले : मिशन पूरे करने के लिए नौसेना की बढ़ रही ताकत, आईएनएस वलसुरा 'प्रेसिडेंट्स कलर' से सम्मानित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मार्च 2022। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा, विभिन्न मिशनों को पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना की ताकत में सतत विकास हो रहा है। उन्होंने एक समारोह में नौसेना के पोत आईएनएस वलसुरा को प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कलर से भी सम्मानित […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां