कलेक्टर सारांश मित्तर ने सेंदरी धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 02 दिसंबर 2020। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने आज विकासखंड बिल्हा के धान खरीदी केन्द्र सेंदरी का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी पारदर्शी एवं शासन द्वारा तय मानकों के अनुसार होनी चाहिये।

इस दौरान कलेक्टर ने किसानों को टोकन जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए उन्हें उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केन्द्र में धान की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा धान में नमी के प्रतिशत की जांच मापक यंत्र से की। उन्होंने निर्माणाधीन चबूतरों का जल्द निर्माण करने एवं फड़ में रखे जाने वाले बोरों के बीच पर्याप्त जगह रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बारदानों की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रबंधक से कहा कि बारदानों की जांच कर पुराने फटे बारदाने मिलर्स को वापस कर दें। कलेक्टर ने स्टैगिंग, कैप कव्हर की भी जानकारी लेते हुए यह कार्य व्यवस्थित रूप से करने कहा।

कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से कहा कि धान बेचने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने एसडीएम को सतत् रूप से माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी दिये।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम देवेन्द्र पटेल, फूड इंस्पेक्टर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने राउत नाचा महोत्सव की तैयारी का लिया जायजा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 02 दिसंबर 2020। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने जिले में 5 दिसंबर 2020 को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित किये जा रहे 43वें राउत नाचा महोत्सव मेें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का आज जायजा लिया। कलेक्टर ने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं