‘रूस किसी संप्रभु राष्ट्र को दुनिया के नक्शे से मिटा नहीं सकता’- बाइडन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 13 अक्टूबर 2022। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तारीफ की है। प्रस्ताव में यूक्रेन के चार क्षेत्रों को रूस में मिलाने की निंदा की गई है। बाइडन ने कहा, ‘रूस किसी संप्रभु देश को दुनिया के नक्शे से नहीं मिटा सकता। रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच हालिया जनमत के माध्यम से रूस ने चार इलाकों का अपने देश में विलय कर लिया है। इसे लेकर विश्व के सबसे बड़े संगठन संयुक्त राष्ट्र ने रूस की निंदा की है। प्रस्ताव के समर्थन से भारत समेत 35 देशों ने परहेज किया, लेकिन 143 सदस्य देशों ने इसका समर्थन किया। पांच देशों ने प्रस्ताव के विरोध में वोट दिया। यह प्रस्ताव रूस द्वारा सुरक्षा परिषद में इसी तरह के एक प्रस्ताव को वीटो करने के कुछ दिनों बाद आया है, उस प्रस्ताव से भी भारत ने परहेज किया था। बुधवार को यूएन महासभा ने रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया, जबकि सुरक्षा परिषद में पूर्व में लाए गए ऐसे ही प्रस्ताव रूस के वीटो के कारण पारित नहीं हो सके थे।

विश्व शांति व सुरक्षा की नींव गिरा रहा रूस : बाइडन
बाइडन का यह बयान 193 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने के तुरंत बाद आया। व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान में बाइडन ने कहा, ‘आज, दुनिया के हर क्षेत्र के राष्ट्र, बड़े और छोटे देशों, विभिन्न विचारधाराओं और सरकारों वाले देशों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का बचाव करने के लिए मतदान किया और यूक्रेन के क्षेत्रों पर ताकत से कब्जा करने के रूस के अवैध प्रयास की निंदा की है। 143 राष्ट्र स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के पक्ष में खड़े हुए।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की नींव गिरा रहा है।

यूक्रेन के चार इलाकों में जनमत संग्रह के बाद आया प्रस्ताव
यूएन महासभा में लाए गए इस प्रस्ताव में कहा गया है कि संगठन तथाकथित जनमत संग्रह के बाद रूस द्वारा चार यूक्रेनी क्षेत्रों पर अवैध रूप से कब्जा करने के प्रयास की निंदा करता है। इस प्रस्ताव के खिलाफ किसी भी सदस्य ने वीटो का प्रयोग नहीं किया। यह मतदान सोमवार को यूएनजीए में यूक्रेन और रूस के बीच भिड़ंत के दो दिन बाद पारित हुआ।

संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों को बरकरार रखा जाना चाहिए : भारत
रूस की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव से परहेज करने के बाद भारत ने यूक्रेन में संघर्ष के बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने यूएनजीए में कहा कि भारत यूक्रेन में संघर्ष के बढ़ने पर चिंतित है, जिसमें नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना और नागरिकों की मौत शामिल है। हमने लगातार इस बात की वकालत की है कि मानव जीवन की कीमत पर कोई समाधान कभी नहीं हो सकता। कंबोज ने कहा कि भारत जिस वैश्विक व्यवस्था का सदस्य है वह अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सभी राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान पर आधारित है। इन सिद्धांतों को बिना किसी अपवाद के बरकरार रखा जाना चाहिए।

विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत ही एकमात्र उपाय
रुचिरा कंबोज ने कहा कि मतभेदों और विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत ही एकमात्र उपाय है, चाहे वह कितना ही कठिन क्यों न हो। शांति के मार्ग के लिए हमें कूटनीति के सभी रास्तों को खुला रखने की आवश्यकता है… भारत तनाव कम करने के उद्देश्य से ऐसे सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है। 

पुतिन ने यूक्रेन के इन चार इलाकों को रूस में मिलाया
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में यूक्रेन के चार इलाकों- डोनेत्सक, लुहांस्क, खेरसान और झेपारिज्जिया में जनमत संग्रह के बाद अपने देश में विलय का एलान किया है। पुतिन ने इससे संबंधित दस्तावेजों पर दस्तखत के बाद औपचारिक रूप से यह घोषणा की। हालांकि, अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी देश रूस के इस कदम को अवैध बता रहे हैं। इस विलय और क्रीमिया पुल पर धमाके के बाद इस सप्ताह रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ गया है। 

Leave a Reply

Next Post

वीजा नहीं मिलने से टी20 विश्व कप टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे उमरान मलिक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2022। आईपीएल 2022 में कमाल करने वाले उमरान मलिक और कुलदीप सेन वीजा नहीं मिलने के कारण ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेलने वाली टीम में नेट गेंदबाज के रूप में चुना गया […]

You May Like

कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स की ‘नागजिला’ में इच्छाधारी नाग के रूप में नजर आएंगे....|....'विकसित भारत केवल सपना नहीं, एक साझा राष्ट्रीय मिशन है', अमेरिका में बोलीं वित्त मंत्री....|....नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम विष्णुदेव साय की बैठक: नक्सल मामले पर बनी विशेष रणनीति....|....मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को भेजा समन, 27 अप्रैल को पेश होने का आदेश....|....40 साल बाद जेद्दा में पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्रा, भारत-सऊदी में होंगे 6 बड़े समझौते....|....पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिन का राजकीय शोक, गृह मंत्रालय ने की घोषणा....|....अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर आमिर ने दी बड़ी अपडेट, जानें कब फ्लोर पर आएगी फिल्म....|....'शुभमन गिल में महान कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद', राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के कैप्टन की तारीफ की....|....एक राष्ट्र-एक चुनाव पर JPC की बैठक आज, सात घंटे चलेगी; पहला सत्र सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के साथ....|....10 राज्यों में अगले पांच दिन तक तेज लू; पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक तूफान-बारिश के साथ गिरेंगे ओले