हमारा सबसे करीबी दोस्त है चीन, ईस्ट इंडिया कंपनी नहीं है ड्रैगन बोले पाक पीएम शहबाज शरीफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 25 जून 2022। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ 24 जून को ग्वादर, बलोचिस्तान के दौरे पर थे। इस दौरे पर उन्होंने बलोचिस्तान के लोगों से क्षेत्र में विकास के लिए निवेश कर रहे विदेशी निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। बलोचिस्तान की दिक्कतों को लेकर शहबाज ने कहा कि स्थानीय लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि मछुआरों को उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के बिना प्रदेश का विकास अर्थहीन है।

ईस्ट इंडिया कंपनी नहीं है चीन बोले शहबाज

शहबाज शरीफ ने कहा है कि चीन पाकिस्तान का सबसे करीबी दोस्त है। चीन और ब्रिटिश राज के दौरान ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ में कोई समानता नहीं है। चीन ने हमेशा पाकिस्तान की कूटनीतिक और आर्थिक स्तर पर समर्थन किया है। पाकिस्तान और खासकर बलोचिस्तान के विकास में चीन का महत्वपूर्ण रोल रहा है। ऐसे में बलोचिस्तान के लोगों को चीन के निवेशकों को महत्व देने की अपील की है।

बलोचिस्तान में चीनी प्रोजेक्ट्स को किया जा रहा टारगेट

ग्वादर, बलोचिस्तान की आजादी की मांग कर रहे लड़ाकों के लिए केंद्र रहा है। पिछले कुछ सालों में क्षेत्र में बढ़ी चीनी गतिवधियों के कारण चीन से जुड़े प्रोजेक्ट्स और चीनी कर्मचारियों को आतंकी गुटों द्वारा निशाना बनाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

सौरव गांगुली के बुलावे पर भी आईपीएल देखने नहीं आए रमीज राजा, 'कहा आता तो...'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 जून 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) साल दर साल तरक्की कर रहा है। बीसीसीआई दुनिया की इस चर्चित लीग को और आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं बना रही है। हाल ही में बीसीसीआई सचिव ने कहा था कि वह आईसीसी से […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस