सीमा सुरक्षा बल के जवानों की राष्ट्रसेवा और समर्पण को गृहमंत्री ने किया नमन

indiareporterlive
शेयर करे

बीएसएफ स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 05 दिसम्बर 2020। देश की सम्प्रभुता और सुरक्षा के लिए सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की राष्ट्रसेवा और समर्पण को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नमन किया है। गृहमंत्री ने शुक्रवार को राजधानी के माना में आयोजित बीएसएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

 
गृहमंत्री साहू ने बीएसएफ के जवानों को उनकी राष्ट्रसेवा, समर्पण के लिए नमन करते हुए कहा कि बीएसएफ को भारतीय क्षेत्रों की ‘‘रक्षा की पहली दीवार‘‘ का कहा जाता है। बीएसएफ ने देश को बचाने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अटूट विश्वास करते हुए खुद को एक बहादुर बल के रूप में प्रतिष्ठित किया है। बीएसएफ पर भारत को गर्व है। छत्तीसगढ़ राज्य में भी नक्सल विरोधी अभियान में बी.एस.एफ. की अहम भूमिका है। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, सीमा सुरक्षा बल के एडीजी एस. एल. थाओसन, विशेष पुलिस महानिदेशक आर के विज एवं अशोक जुनेजा सहित बीएसएफ के अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन युद्धों के बाद, बीएसएफ का गठन एक दिसंबर, 1965 को एक एकीकृत केंद्रीय एजेंसी के रूप में किया गया था, ताकि भारत की सीमाएँ और उससे जुड़े मामलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 से 30 दिसम्बर तक : मुख्य सचिव ने की सत्र पूर्व तैयारियों की समीक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 05 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा के नवम सत्र (शीतकालीन सत्र) का आयोजन 21 से 30 दिसम्बर 2020 तक किया जाएगा। सत्र पूर्व तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से शासन के समस्त विभागों के अपर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल